{"_id":"6a287c574da1c0891a0e661e","slug":"rajakhedi-model-sanskriti-school-becomes-the-districts-number-one-panipat-news-c-244-1-sknl1016-158677-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राजाखेड़ी मॉडल संस्कृति स्कूल बना जिले का नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राजाखेड़ी मॉडल संस्कृति स्कूल बना जिले का नंबर वन
Wed, 10 Jun 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति वमा विद्यालय राजाखेड़ी, पानीपत।
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा निर्धारित व्यापक मापदंडों के आधार पर किए गए मूल्यांकन में राजाखेड़ी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा और खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा ने विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमित्रा सांगवान और समस्त स्टाफ को बधाई दी है।
प्रधानाचार्या सुमित्रा सांगवान ने बताया कि विद्यालय का मूल्यांकन अतिरिक्त उपायुक्त, एसडीएम समालखा, एसडीएम इसराना, जिला शिक्षा अधिकारी और मौलिक शिक्षा अधिकारी की पांच सदस्यीय समिति द्वारा किया गया। मूल्यांकन में विद्यालय ने 400 में से 250.50 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के चलते विद्यालय का नाम स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मान के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद विद्यालय मंडल और राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में भी भाग लेगा।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में भी यह विद्यालय मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है।
दूसरे और तीसरे स्थान पर ये विद्यालय रहे
मूल्यांकन में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उग्राखेड़ी ने 232.50 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, इसराना ने 214 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।