फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Raj Tilak will be done with pomp and Diwali will be celebrated

Panipat News: धूमधाम से किया जाएगा राज तिलक और मनाई जाएगी दिवाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Raj Tilak will be done with pomp and Diwali will be celebrated
पानीपत। तहसील कैंप के राम नगर स्थित न्यू रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के मंच पर 22 जनवरी को शाम 8 बजे से श्री राम राज तिलक किया जाएगा और दिवाली को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि देश में इस समय श्री राम के अपने घर में विराजमान होने के उपलक्ष्य में काफी उत्साह है। हर तरफ जय श्री राम के जयकारे लगाए जा रहे हैं। इस दिन का सभी देशवासियों को बेताबी से इंतजार है। इस अवसर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए शहर की प्रमुख रामलीला न्यू रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के सभी पदाधिकारियों, कलाकारों और सदस्यों ने एक बार फिर इस दिन मंच पर भरत मिलाप व श्री राम राज तिलक करने और दीपावली मनाने का निर्णय किया है। इस निर्णय का सभी लोगों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन



रामलीला के प्रधान वेद प्रकाश चोपड़ा ने कहा कि 22 जनवरी को मंच पर लाइटिंग की जाएगी और पर्दे लगाए जाएंगे और श्री राम राज तिलक किया जाएगा। जो भी कलाकार पहले ये भूमिकाएं अदा करते हैं, वही कलाकार एक बार फिर से पूरी वेशभूषा और मेकअप में मनभावन प्रस्तुति देंगे। मंच को लड़ियों और दीयों से सजाया जाएगा। हनुमान स्वरूपों को भी निमंत्रण भेज दिए गए हैं और वे भी मंच पर पधारेंगे और श्री राम का आशीर्वाद लेंगे। इस बार भी आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों से श्री राम जी का सीता और लक्ष्मण सहित अयोध्या पधारने पर भरत और शत्रुघन द्वारा स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्री राम की भूमिका में प्रमोद चोपड़ा, लक्ष्मण-सुरेंद्र चोपड़ा, सीता - हरीश वर्मा, भरत - कमल नयन वर्मा, शत्रुघ्न अजय चोपड़ा व हनुमान जी की भूमिका में टेकचंद सोनी रहेंगे। सभी कलाकारों ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए अभी से तैयारी करनी शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन धर्मपाल चोपड़ा करेंगे।




प्रधान वेद प्रकाश चोपड़ा ने कहा कि सरकार द्वारा इस पर्व को राष्ट्रीय त्योहार घोषित कर देना चाहिए ताकि देश में हर वर्ष दो-दो दीपावली मनाई जा सके। कोषाध्यक्ष नोतन सोनी ने कहा कि कार्यक्रम उपरांत सभी के लिए भंडारे का भी प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed