{"_id":"61e871fd0dc6e51f61174331","slug":"raising-mother-in-law-for-refusing-to-send-in-laws-panipat-news-knl965425192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसराल भेजने से मना करने पर सास को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसराल भेजने से मना करने पर सास को धुना
विज्ञापन
पानीपत। सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन महिला पूजा
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। वधावा राम कॉलोनी में एक मां ने अपनी बेटी को ससुराल भेजने से इनकार किया तो नाराज दामाद ने सास पर हमला कर दिया। दामाद ने बीच सड़क में सास को डंडों से पीटा और उसके हाथ-पैर तोड़कर फरार हो गया। इस मामले में पीड़िता ने डॉयल 112 पुलिस ने सूचना दी। सूचना मिलते ही ईवीआर मौके पर पहुंची और घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। महिला ने आरोपी दामाद के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
वधावा राम कॉलोनी निवासी पूजा ने बताया कि वह फैक्टरी में काम करती हैं। उसकी चार बेटियां हैं। दूसरे नंबर की बेटी नेहा की उन्होंने दो साल पहले वधावाव राम कॉलोनी निवासी प्रदीप सोनी से शादी से की थी। दामाद प्रदीप भी एक फैक्टरी में काम करता है और उसकी घर के पास छोटी सी सोने-चांदी की दुकान भी है। बेटी नेहा गर्भवती है।
आरोप है कि प्रदीप ने घरेलू झगड़े की वजह एक माह पहले बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था, तभी से बेटी नेहा उनके पास ही रह रही है। दामाद ले जाने के लिए आया तो बेटी ने मना कर दिया। बुधवार शाम करीब 7 बजे वह फैक्टरी से घर लौट रही थीं। जब वह घर के पास पहुंची तो दामाद प्रदीप अपने दो साथियों के साथ आया और रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन
कुछ बोल पाती, इससे पहले मारपीट शुरू कर दी
पीड़िता पूजा ने बताया कि वह दामाद को कुछ बोल या कुछ समझ पाती इससे पहले उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमले के दौरान वह सड़क पर गिर गई, लेकिन आरोपी उसे पीटते रहे। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने वारदात की सूचना डॉयल 112 पर को दी। मौके पर पहुंची ईवीआर ने उसे अस्पताल पहुंचाया और अस्पताल में भर्ती कराया।