फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Raised the demand of giving cabinet status to the Traders Welfare Board along with financial power

Panipat News: व्यापारी कल्याण बोर्ड को कैबिनेट का दर्जा देने के साथ वित्तीय शक्ति देने की मांग उठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Raised the demand of giving cabinet status to the Traders Welfare Board along with financial power
पानीपत। व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा के साथ सरकार द्वारा गठित व्यापारी कल्याण बोर्ड को मजबूत करने की मांग उठाई है। जिसमें बोर्ड को कैबिनेट का दर्जा देकर वित्तीय शक्ति देने की मांग उठाई हैं। व्यापारी पानीपत में 11 अगस्त को आर्य पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में इस मांग को प्रमुखता के साथ उठाएंगे। यह सम्मेलन हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुलाया गया है। जिसमें प्रदेशभर के व्यापारी और उद्योगपति अपनी समस्या रखेंगे। इनके साथ उनकी प्रमुख मांगों को चिह्नित किया जाएगा। कांग्रेस इनको विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल कर सकती है।
विज्ञापन

लखन कुमार सिंगला चेयरपर्सन व्यापार मंडल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन लखन कुमार सिंगला, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष गुलशन डंग और पेट्रोलियम डीलर्ज वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान संजीव चौधरी इसको लेकर शनिवार को डेज होटल में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने हाल ही में जजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल सुरेश मित्तल को व्यापार मंडल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। सुरेश मित्तल व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन

गुलशन डंग ने कहा कि प्रदेश का व्यापारी आज असुरक्षित है। भाजपा सरकार का तरफ कोई ध्यान नहीं है। उन्हाेंने 2013 में व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की मांग उठाई थी। भाजपा सरकार ने 2014 में सरकार बनने के बाद व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया, लेकिन इसको किसी प्रकार की शक्तियां नहीं दी। ऐसे में बोर्ड केवल कागजों और पद देने तक की सीमित रहा। उनकी व्यापारी कल्याण बोर्ड को कैबिनेट का दर्जा देने की मांग है। इसके साथ इसको वित्तीय शक्तियां दी जाएं। कांग्रेस के राज्य स्तरीय सम्मेलन में व्यापारी अपनी समस्याओं के साथ बोर्ड को मजबूत बनाने की मांग रखेंगे। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यातिथि होंगे। इसके साथ गांव व मंडी स्तर पर बोर्ड के गठन की मांग रखेंगे। भाजपा ने 2014 में वन नेशनल वन टैक्स की बात कही थी, लेकिन आज व्यापारियों व लोगों पर अलग-अलग तरह के टैक्स थोप दिए हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था का दीवाला निकला हुआ है। व्यापारियों व उद्यमियों से रंगदारी मांगी जा रही है और न देने पर सीधी गोली मार दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखन कुमार सिंगला ने कहा कि ई-काॅमर्स के आने से व्यापारी जीरो हो गया है। कई व्यापारी की तो पूरा दिन में बोहनी तक नहीं हो पाती। इसके अलावा बाजार में काम भी आधे से कम रह गया है। संजीव चौधरी ने कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार तेजी के साथ बढ़ रहा है। प्रदेश के अधिकारियों की संपत्ति की जांच कराई जाएं तो कई अधिकारियों की संंपत्ति एक बड़े उद्योगपति से ज्यादा मिलेगी। व्यापारी और उद्योगपति इमानदारी के साथ काम रहे हैं, लेकिन कुछ अधिकारी सुविधा शुल्क के नाम पर उनको परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेल पर आस पड़ोस के प्रदेशों से अधिक वेट है। सरकार कई बार मांग करने के बाद भी वेट कम नहीं कर रही है। इस मौके पर अमरनाथ गुप्ता, सुरेश बवेजा, विपुल शाम और ओपी माटा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed