फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rain halts Agriculture Minister's inspection, Market Committee Chairman says, "My eight acres have been registered in someone else's name."

Panipat News: बारिश ने रोका कृषि मंत्री का निरीक्षण, मार्केट कमेटी चेयरमैन बोले- मेरी आठ एकड़ किसी दूसरे के नाम दर्ज कर दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Rain halts Agriculture Minister's inspection, Market Committee Chairman says, "My eight acres have been registered in someone else's name."
पानीपत। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मंगलवार को पानीपत पहुंचे। उन्होंने पानीपत समेत मतलाैडा, इसराना, सनौली और समालखा अनाज मंडी का निरीक्षण किया। उनके पानीपत मंडी में आते ही बारिश शुरू हो गई। ऐसे में मंत्री मंडी का दौरा नहीं कर पाए। उन्होंने मार्केट कमेटी कार्यालय में करीब दो घंटे समीक्षा की। पोर्टल पर पंजीकरण और सत्यापन के बारे में जानकारी ली। मार्केट कमेटी चेयरमैन अवतार शास्त्री ने कहा कि मेरी ही आठ एकड़ फसल किसी दूसरे किसान के नाम दर्ज कर दी। इसमें बड़ी समस्या है।
विज्ञापन

वहीं आढ़तियों ने खरीद और उठान संबंधित समस्या रखी। कृषि मंत्री ने इनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का पानीपत अनाज मंडी में दो बजे पहुंचने का समय निर्धारित था। वे दोपहर बाद करीब 2:40 बजे पहुंचे। वे करीब दो घंटे मंडी में रहे। आढ़तियों ने नमी के कारण गेहूं न खरीदने पर दाना काला पड़ने पर चिंता जताई। मंत्री ने कहा कि इसके लिए एफसीआई मंडियों का दौरा कर रही है। केंद्रीय स्तर पर इसमें फैसला लिया जाएगा। मंत्री ने गेहूं के नए नियमों के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

चेयरमैन अवतार शास्त्री कुर्सी पर बैठे-बैठे इनको पढ़ने लगे तो मंत्री को उनको खड़े होकर पढ़ने के लिए कहा। चेयरमैन इस दौरान तीन बार बैठे तो मंत्री ने उनको तीनों बार उठाकर पढ़वाया। आढ़तियों ने बताया कि दिन के समय पोर्टल धीमा हो जाता है। आढ़ती रामनिवास ने बताया कि दाना काला हो जाएगा। गाड़ी लोड नहीं हो पा रही है। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी में एक-एक दाना खरीदा जाएगा। नए नियमों पर गेहूं खरीदने की जरूरत है। गेटपास को आसान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed