{"_id":"69d03407180f69a4e8030ee4","slug":"rain-causes-waterlogging-in-city-colonies-clogged-sewers-and-drains-panipat-news-c-244-1-pnp1007-154852-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बारिश से शहर की कॉलोनियों में जलभराव, सीवर-नाले जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बारिश से शहर की कॉलोनियों में जलभराव, सीवर-नाले जाम
विज्ञापन
जीटी रोड पर खादी आश्रम के नजदीक भरा बारिश का पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। वैशाख माह में पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार शाम को ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। पानीपत में सबसे अधिक 11 एमएम, मतलौडा खंड में नौ, इसराना में सात एमएम बारिश दर्ज की। समालखा और बापौली में बारिश नहीं हुई। शहर में जीटी रोड पर खादी आश्रम के बाहर बारिश का पानी जमा हो गया। इसके साथ शहर में गंगापुरी रोड, असंध रोड व गीता कॉलोनी समेत कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। ऐसे में वाहन चालकों और पैदल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोगों ने थोड़ी सी बारिश में पानी निकासी फेल होने पर चिंता जताई है। मौसम विशेषज्ञ ने अगले सप्ताह फिर से बारिश के आसार जताए हैं। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए हुए थे।
इससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आई। शाम को करीब छह बजे तेज आंधी और ओलावृष्टि के साथ बारिश शुरू हो गई। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। करीब आधे घंटे में शहर में 11 एमएम बारिश से शहर में पानी निकासी की व्यवस्था ठप नजर आई।
विज्ञापन
जीटी रोड पर खादी आश्रम के बाहर घुटनों तक पानी जमा हो गया। गंगापुरी रोड, गीता कॉलोनी, असंध रोड पर पानी जमा हो गया। दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन पानी में ही बंद हो गए। वहीं कार चालकों को धीमा कर पानी को पार करना पड़ा।
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव हो रहा है। अगले सप्ताह सोमवार को हल्की बूंदाबांदी और मंगलवार को तेज बारिश के आसार हैं।