फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   railway ka circut fail, many trains are stoped panipat

रेलवे का सर्किट फेल, शताब्दी समेत कई ट्रेन फंसी

Sat, 18 Jun 2016 12:34 AM IST
beauro panipat
beauro panipat Updated Sat, 18 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक का सर्किट एक बार फिर फेल हो गया। जिससे चंडीगढ़ दिल्ली शताब्दी समेत कई ट्रेन फंसी रही। रेलवे अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद सर्किट की कमियों को दूर कर रेल यातायात सामान्य कराया। ट्रेनें करीब सवा घंटे तक खड़ी रही। एक सप्ताह में दूसरी बार सर्किट फेल हुआ है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे गोहाना रोड के नजदीक रेलवे का सर्किट फेल हो गया। सर्किट फेल होते सिग्नल ठप हो गए। चंडीगढ़ -दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को पानीपत रेलवे स्टेशन पर जहां के तहां रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो से आगे दिल्ली की तरफ निकली थी। इसी समय सिग्नल फेल हो गए।
विज्ञापन


शताब्दी ट्रेन को आउटर पर रोकना पड़ा। रेलवे की तकनीकी टीम सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सर्किट को ठीक किया। इसके बाद अप व डाउन की ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। हम बता दें कि यह एक सप्ताह में दूसरी बार सिग्नल फेल हुआ है। इससे पहले गत सप्ताह इसी तरह से गोहाना रोड सर्किट ब्रेक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि गोहाना रोड के पास शुक्रवार रात को सर्किट फेल हो गया। इस दौरान काफी देर तक ट्रैक बंद रहा। तकनीकी टीम द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारु किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed