{"_id":"633defa2fb6a7c2cdc513402","slug":"railway-employee-murderd-panipat-news-knl1235031141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़दंग का विरोध करने पर नकाबपोश बदमाशों ने रेलवेकर्मी की चाकू घोंप की हत्या, दो अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड़दंग का विरोध करने पर नकाबपोश बदमाशों ने रेलवेकर्मी की चाकू घोंप की हत्या, दो अन्य घायल
विज्ञापन
पानीपत। सनौली रोड पर गोयल मार्बल हाउस मार्केट में चाकुओं से गोदकर रेलवेकर्मी की हत्या कर दी गई। उसके दो साथियों पर भी चाकू से हमला किया गया, दोनों घायल हो गए। पास में खड़ा एक अन्य युवक निखिल भी मारपीट में घायल हो गया।
दरअसल, हनुमान सभा की आड़ में सनौली रोड पर डीजे के साथ हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाश सरेआम धारदार हथियार, डंडे लहराते हुए जा रहे थे। वह आते-जाते कई लोगों को झगड़े की नीयत से परेशान रहे थे। जिसका विरोध रेलवेकर्मी एवं उसके दो साथियों ने किया। इसी बात पर नकाबपोश हुड़दंगी हमला कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चांदनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक तीनों को नजदीक ही एक निजी अस्पताल ले जाया जा चुका था। रेलवे कर्मी टीटी की हालत गंभीर होते देख उसे बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात में घायल दोनों युवकों का सनौली रोड के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
गांव उग्राखेड़ी निवासी मनप्रीत मलिक (35), मनीष और आर्यन स्कूटी पर सवार होकर बलजीत नगर नाका की ओर से गांव उग्राखेड़ी की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गोयल मार्बल मार्केट के नजदीक जैन स्वीट्स पहुंचे तो डीजे पर नकाबपोश कुछ युवक हनुमान सभा की आड़ लेकर फिल्मी गानों पर हुड़दंग करते हुए हथियार लहरा रहे थे। युवकों के हाथ में डंडे और धारदार हथियार थे। जिस पर स्कूटी सवार तीनों युवकों ने टोका और हुड़दंग न करने के लिए कहा। इसी बात पर हुड़दंगियों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू की। मारपीट के दौरान बदमाशों ने तीनों पर चाकू से हमला कर दिया ताबड़तोड़ चाकू के हमले से मनप्रीत की मौत हो गई, जबकि उसके साथी मनीष और आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
गांव उग्राखेड़ी का रहने वाला मनप्रीत मलिक(35) कबड्डी का खिलाड़ी था। वह स्पोर्ट्स कोटे से करीब छह साल पहले रेलवे में भर्ती हुआ था। पानीपत रेलवे में बतौर टीटी कार्यरत था। मनप्रीत दो भाइयों में बड़ा था। जिसका छोटा भाई मनीष करीब तीन माह पहले अमेरिका गया है। पिता राजपाल का पाच साल पहले देहांत हो चुका है।
इस प्रकरण से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें नकाबपोश हुड़दंगी हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान विद्यानंद कॉलोनी निवासियों के रूप में हुई।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों ने पांच टीमों का गठन किया। जिसमें सीआईए की तीनों यूनिट, चांदनीबाग थाना पुलिस और साइबर एक्सपर्ट टीम शामिल है। सभी टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए त्वरित कार्रवाई में जुट गई है। एसएचओ महिपाल सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।