{"_id":"68a123d149c922987301fbcb","slug":"raids-were-conducted-from-karnal-to-delhi-in-search-of-the-head-constable-and-the-woman-panipat-news-c-244-1-pnp1012-142062-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हेडकांस्टेबल और महिला की तलाश में करनाल से दिल्ली तक दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हेडकांस्टेबल और महिला की तलाश में करनाल से दिल्ली तक दी दबिश
विज्ञापन
पानीपत। डेयरी संचालक को हनीट्रैप में फंसाकर दो लाख रुपये की ठगी के आरोपी हेडकांस्टेबल और आरोपी महिला की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने करनाल और दिल्ली में दबिश दी। आरोपियों के यमुनानगर में होने के इनपुट पर टीम ने यमुनानगर में भी दबिश दी थी। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, दो आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
थाना माडल टाउन में एक कॉलोनी निवासी युवक ने हेडकांस्टेबल कुलदीप उसके साथी सुमित, राकेश और एक महिला पर हनीट्रैप में फंसाकर दो लाख रुपये ऐंठने के आरोप लगाए थे। मंगलवार को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। दो आरोपियों राकेश और सुमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। वीरवार को आरोपियों को दोबारा फिर से चार दिन के रिमांड पर लिया गया था। पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है।
उधर, आरोपी हैडकांस्टेबल कुलदीप और महिला पिंकी फरार हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अब तक पुलिस आरोपियों की तलाश में यमुनानगर, करनाल और दिल्ली में दबिश दे चुकी है। शनिवार को पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में दिल्ली में दबिश दी है। अभी तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई। उधर, पुलिस सूत्रों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ब्यूरो