{"_id":"62b622506a6460288c2d0b1e","slug":"rahul-had-cut-his-throat-with-knive-panipat-news-knl1125654124","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभम, श्रीकांत व तीसरे ने पकड़े थे कर्मबीर के हाथ पैर, राहुल ने चाकूओं से काटा था गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभम, श्रीकांत व तीसरे ने पकड़े थे कर्मबीर के हाथ पैर, राहुल ने चाकूओं से काटा था गला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। गांव डाहर के कर्मबीर हत्याकांड के दो और आरोपियों को इसराना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के हत्थे चढ़े इन आरोपियों की पहचान लाखू बुआना निवासी राहुल व महराणा निवासी शुभम के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
रिमांड के दौरान पुलिस इनकी निशानदेही पर पांचवें आरोपी को पकड़ने का प्रयास करेगी। इनसे घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी। इस मामले में अब भी पांचवां आरोपी फरार है। बताया जा रहा है कि पांचवां आरोपी इस केस की अहम कड़ी है। वो इस पूरी साजिश का मुख्य बिंदु है। इसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं। अब तक पूछताछ में ये सामने आया है कि सभी आरोपी दोस्त हैं। शराब पीने के दौरान इन्होंने साजिश रची थी। पुलिस ने जल्द पांचवें आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है। इसराना थाना पुलिस ने रिमांड के दौरान मृतक कर्मबीर की पत्नी ज्योति और उसके प्रेमी श्रीकांत को दो दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
रिमांड के दौरान श्रीकांत और ज्योति ने बताया कि 19 जून की रात लगभग 12 बजे उन्होंने कर्मबीर को नींद की गोलियां खिलाकर बेहोश कर दिया था। बेहोशी की हालत में श्रीकांत, राहुल और तीसरे आरोपी ने कर्मबीर के हाथ और पैर पकड़ लिए थे। राहुल ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले कर उसकी हत्या की थी। ज्योति घर के गेट पर पहरा दे रही थी। कर्मबीर की हत्या के बाद शव को वहीं पर लगभग एक घंटा रखा। शरीर से खून निकल जाने के बाद ही उसको वहां से बाइक पर रखकर दूर खेत में कोठरे में फेंका गया था।
विज्ञापन
बाक्स
ये है मामला
गांव डाहर में कर्मबीर की 19 जून की रात को चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। हत्या से पहले उसकी पत्नी ज्योति ने उसे नींद की 17 गोली सब्जी में घोलकर दी थी। इसके बाद ज्योति के प्रेमी श्रीकांत और उसके साथियों ने कर्मबीर की हत्या कर दी और बाइक पर शव को रखकर गोहाना रोड पर गांव डाहर के पास खेतों में एक कोठरे में ले गए थे। हत्या के अगले ही दिन ज्योति अपने मायके चली गई थी। मायका पक्ष ने ज्योति के अचानक आने और उसके हाव भाव को देखकर उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने कर्मबीर की हत्या की बात बताई थी। 22 जून को मामले का खुलासा हुआ। ज्योति और उसके प्रेमी श्रीकांत की निशानेदही पर कर्मबीर के शव को बरामद किया गया था।
-पांचवां आरोपी श्रीकांत का करीबी ही है - एसएचओ
ज्योति और श्रीकांत के साथ इस वारदात में कुल पांच लोग शामिल हैं। राहुल ने कर्मबीर पर चाकुओं से हमले किए थे। शेष ने उसके हाथ पैर पकड़े थे। ज्योति ने पहरा दिया था। पांचवां आरोपी श्रीकांत का करीबी ही है। उसको पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस गिरफ्त में आए राहुल और शुभम को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
- दीपक कुमार, एसएचओ इसराना थाना पुलिस