फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rahimpur Khedi village is cut off from communication due to rising water level in Yamuna

Panipat News: यमुना में जलस्तर बढ़ने पर रहीमपुर खेड़ी का गांव का संपर्क कटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 03:48 AM IST
विज्ञापन
Rahimpur Khedi village is cut off from communication due to rising water level in Yamuna
यमुना में मिट्टी के कट्टे लगाते लोग। संवाद
सनौली। पहाड़ों में भारी बारिश के बाद पानीपत में जलस्तर बढ़ने से यमुना टापू पर बसे रहीमपुर खेड़ी गांव का संपर्क कट गया है। जिससे ग्रामीणों का आना-जाना भी बंद हो गया है। लोग जरूरी काम होने पर ट्यूब के सहारे तैरकर इस पार आ रहे हैं। यमुना में शुक्रवार को जलस्तर कुछ कम होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यमुना में जलस्तर पिछले तीन दिन चेतावनी बिंदू के आसपास बह रहा था। जिससे रहीमपुर खेड़ी गांव का संपर्क पूरी से कट गया था। लोगों को ट्यूब के सहारे तैरकर आने-जाने में खतरा महसूस होने लगा था। अब तीन दिन बाद यमुना के जल स्तर में कमी आने पर रहीमपुर खेड़ी के लोगों का ट्यूब के सहारे तैरकर मिर्जापुर व बापौली घरेलू सामान लेने पहुंचे। रहीमपुर खेडी छोटा सा गांव है, जो यमुना के अंदर टापू पर बसा हुआ है। इसी टापू पर मिर्जापुर व रहीमपुर खेड़ी के किसानों की जमीन है। कुछ परिवार टापू पर बसे गांव रहीमपुर खेड़ी में ही रहते हैं। गांव गोयला कलां, मिर्जापर, रहीमपुर खेड़ी के सरपंच अनिल गोस्वामी और स्थानी निवासी ‎प्रमोद, चूहड़ सिंह, सराबा, राजेश, जीला, राम सिंह, प्रे‎म कुमार का कहना है कि यमुना नदी के अंदर टापू पर बसे गांव रहीमपुर खेड़ी में सैकड़ों घर हैं। यमुना में जलस्तर अधिक होने से इन दिनों परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। अधिक पानी होने से गांव का संपर्क ही कट जाता हैं। उन्होंने कहा कि समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना के सामने पुल बनाने की मांग रखी थी। ताकि लोगों को घर आना-जाना आसान हो जाएं। विधायक ने समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन

वर्जन :

यमुना में तीन दिन पानी का बहाव अधिक रहा है। अब पानी कुछ कम हुआ है। सिंचाई विभाग ने किनारों पर मिट्टी के कट्टे लगाना शुरू कर दिए हैं। रहीमपुर खेड़ी गांव यमुना के टापू पर बसा है। ग्रामीणों को यमुना में पानी अधिक होने पर मिर्जापुर गांव में रहने की सलाह दी जाती है। प्रशासन इसके लिए जल्द ही रास्ता निकालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।

यमुना में मिट्टी के कट्टे लगाते लोग। संवाद

यमुना में मिट्टी के कट्टे लगाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed