{"_id":"6aaef79448e22c6620034450","slug":"radha-rani-lado-hamari-joy-spread-in-braj-bhajan-echoedradha-rani-lado-hamari-joy-spread-in-braj-bhajan-echoed-panipat-news-c-244-1-pnp1006-164452-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राधा रानी लाडो हमारी, ब्रज में आनंद छायो... भजन गूंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राधा रानी लाडो हमारी, ब्रज में आनंद छायो... भजन गूंजा
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर में राधा अष्टमी पर भजन संध्या में भजन सुनते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शहर में राधाष्टमी का पर्व शनिवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मंदिरों में सुबह से ही राधा रानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के दौरान राधा रानी लाडो हमारी, ब्रज में आनंद छायो... भजन गूंजा तो सब मंत्रमुग्ध हो गए। श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पूजा-अर्चना कर समृद्धि मांगी।
अंसल स्थित बांके बिहारी मंदिर में तड़के चार बजे राधा रानी का दिव्य अभिषेक शुरू हुआ। इसके लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। विशेष श्रृंगार के लिए कोलकाता से रंग-बिरंगे फूल मंगवाए गए थे। राधा-कृष्ण का आकर्षक शृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहा। अभिषेक और भोग के बाद बधाई उत्सव आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। मंदिर सेवक चमनलाल गुप्ता ने बताया कि रविवार को वृषभान दुलारी उत्सव मनाया जाएगा।
वार्ड नंबर-7 स्थित श्रीराम मंदिर धाम में श्री राधाष्टमी संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विराट नगर स्थित श्री राधा रमण मंदिर में प्रधान विपिन चुघ और कार्यकारिणी की ओर से चार दिवसीय राधाष्टमी उत्सव मनाया जाएगा। 21 से 23 सितंबर तक शाम सात से नौ बजे तक सतीश अनेजा भावप्रवाह संकीर्तन करेंगे। 24 सितंबर को शाम सात बजे से दीदी पूजा सखी की ओर से छठी महोत्सव होगा।
विज्ञापन
श्री किशोरी शरणम सेवा समिति, सनौली रोड की ओर से उग्राखेड़ी मोड़ के पास 27 सितंबर को श्री राधाष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। सद्गुरु 108 श्री कांता देवी महाराज के सानिध्य में सुबह 10 बजे से संकीर्तन होगा। भंडारा भी होगा। समिति प्रधान विवेक कत्याल (विक्की) ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।