फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Purushottam Maas offers an opportunity for devotion, service, and spiritual well-being: Pandit Brijkishore Shastri.

पुरुषोत्तम मास भक्ति, सेवा और आत्मकल्याण का अवसर देता है : पंडित बृजकिशोर शास्त्री

Thu, 11 Jun 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 11 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Purushottam Maas offers an opportunity for devotion, service, and spiritual well-being: Pandit Brijkishore Shastri.
सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में पुरुषोत्त्म मास कथा में जयघोस लगाते श्रद्धालु। स्रोत : मंदिर
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। व्यासपीठ से कथावाचक पंडित बृजकिशोर शास्त्री ने कहा कि पुरुषोत्तम मास मनुष्य को भक्ति, सेवा और आत्मकल्याण का अवसर प्रदान करता है। श्री सनातन धर्म मंदिर सभा मॉडल टाउन में पुरुषोत्तम मास कथा के 25वें दिन बुधवार को कथा व्यास ने विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, सदाचार और प्रभु भक्ति का संदेश दिया।
पंडित बृजकिशोर शास्त्री ने विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, सदाचार और प्रभु भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान ब्रह्मा का वरदान अचूक था। भगवान विष्णु ने हिरण्यकशिपु का वध करने के लिए अधिक मास का उपयोग बड़ी ही चतुराई से किया।
विज्ञापन

हिरण्यकशिपु ने कठोर तपस्या कर ब्रह्मा से ऐसा वरदान मांगा था। जिसे पाना असंभव जैसा था। उसने कहा मुझे कोई ऐसा वरदान दीजिए कि मेरी मृत्यु न दिन में हो न रात में, न घर के भीतर हो न बाहर, न मनुष्य से हो न पशु से, न किसी अस्त्र से हो न शस्त्र से और साल के 12 महीनों में से किसी भी महीने में मेरी मृत्यु न हो। ब्रह्माजी ने तथास्तु कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिरण्यकशिपु को लगा कि उसने मौत को चकमा दे दिया है। चूंकि साल में 12 ही महीने होते हैं। तब भगवान ने नरसिंह का रूप धारण कर अधिक मास में उसका वध कर भक्त प्रह्लाद की रक्षा की। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंदिर के प्रधान तरुण गांधी ने संजय भाटिया का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed