{"_id":"68c4887ca890c9f248074aae","slug":"punjabi-welfare-society-extended-a-helping-hand-to-the-flood-victims-panipat-news-c-244-1-pnp1006-143627-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी ने बढ़ाया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी ने बढ़ाया हाथ
Sat, 13 Sep 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए समालखा में पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा का हाथ बढ़ाया है। सोसाइटी के सभी सदस्यों ने बाढ़ प्रभावितों के लिए 51 हजार रुपये और राहत सामग्री एकत्रित की है।
पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान मदन चोपड़ा के नेतृत्व में पार्षद पति विपिन छाबड़ा व लेखराज खट्टर सहित सोसाइटी के सदस्यों ने शुक्रवार को राहत सामग्री और आर्थिक मदद के लिए 51 हजार रुपये का चेक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगतार सिंह बिल्ला को दिया है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगतार सिंह बिल्ला ने पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे आपदा के समय पंजाब के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि संकट के समय सभी को अपनी क्षमता के अनुसार मदद करनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्राकृतिक आपदा जल्द समाप्त होगी और प्रभावित परिवारों को राहत मिलेगी।