{"_id":"6742796cfb85a7832c082ef8","slug":"punishing-someone-who-insults-a-woman-is-not-an-insult-anjali-panipat-news-c-244-1-pnp1007-127927-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्त्री का अपमान करने वाले को सजा देना अपमान नहीं : अंजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्त्री का अपमान करने वाले को सजा देना अपमान नहीं : अंजली
विज्ञापन
वैदिक राम कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। सावन भादों पार्क आठ मरला में वेद मंदिर द्वारा वैदिक श्रीराम कथा का शनिवार को आठवां दिन रहा। कथा में मुख्यातिथि भाजपा नेता लोकेश नांगरू रहे। इसमें भगवान राम द्वारा बाली का वध का वर्णन किया गया। हनुमान माता सीता की खोज करके रावण की अशोक वाटिका में पहुंच जाता हैं। हनुमान माता सीता को कहते हैं कि हे माता धैर्य रखना भगवान राम आएंगे और आपको अपने साथ लेकर जाएंगे।
कथावाचक विदूषी अंजली आर्या ने बताया कि सुग्रीव की मित्रता भगवान राम से हो जाती है। सुग्रीव भगवान राम को बताता है कि उसके भाई बाली ने उसे घर से निकाल दिया है और उसकी पत्नी भी छिन ली है। भगवान राम सुग्रीव से कहते हैं कि छोटे भाई की पत्नी पर, कन्या और बहन पर बुरी नजर डालने वाले को सजा देने में कोई पाप नहीं है। भगवान राम के कहने पर सुग्रीव बाली के साथ युद्ध करने के लिए आता है।
युद्ध के समय भगवान राम पीछे से एक बाण से ही बाली का वध कर देते हैं। लक्ष्मण सुग्रीव को माता सीता की खोज करने के लिए कहते हैं। सुग्रीव अपनी वानर सेना के साथ माता सीता की खोज करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
वहां जंगल में समुद्र किनारे पहुंचकर सुग्रीव हनुमान को दक्षिण दिशा में भेजते हैं। हनुमान समुद्र पार करके रावण की अशोक वाटिका में पहुंच जाते हैं और माता सीता को देखते हैं। हनुमान द्वारा राम को संदेश सुनकर माता सीता के अश्रु नहीं रुकते हैं। हनुमान माता सीता से कहते हैं कि हे माता आप धैर्य रखना भगवान राम आपको लेने आएंगे और आपको साथ लेकर जाएंगे।