फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   pulise, supended, costable, unifom, mony

पुलिस से बर्खास्त सिपाही खाकी का रौब दिखा ऐंठ रहा था रुपये, लोगों ने धुना

Mon, 03 Apr 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Mon, 03 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
pulise, supended, costable, unifom, mony
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। अनाज मंडी मोड़ स्थित एक फैक्ट्री में खाकी का रौब दिखा पैसे ऐंठ रहे करनाल पुलिस से बर्खास्त हवलदार को लोगों ने धुन डाला। इसकी शिकायत थाना चांदनी बाग पुलिस से कर दी। इसके बाद घबराया बर्खास्त हलवदार फैक्ट्री सुपरवाइजर को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये का ऑफर देने लगा। आरोप है कि आरोपी हवलदार वाहन चालकों या फैक्ट्री मालिकों को रॉन्ग साइड या ओवरलोड चलने पर धमकाता था। इसके बदले उनसे मंथली मांगता था। मौके पर पहुंची थाना चांदनी पुलिस ने बर्खास्त हवलदार को काबू कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।
अनाज मंडी मोड़ स्थित एक फैक्ट्री के सुपरवाइजर गांव कैमला निवासी नरपाल ने बताया कि एक व्यक्ति लंबे समय से सादी वर्दी में उनकी फैक्ट्री में आता और स्वयं को थाना चांदनी बाग का पुलिस अधिकारी बताता। उन्हें फैक्ट्री बंद करवाने और रास्ते में गाड़ी खड़ी करने पर चालान करने की धमकी देता था। वह चालान से बचाने के नाम पर उनसे रुपये भी ऐंठ लेता था। सुपरवाइजर का आरोप है कि व्यक्ति सालों से ऐसा कर रहा था। उन्होंने बताया कि होली पर भी यह पुलिस की वर्दी पहनकर आया और कर्मचारियों से 500-500 रुपये ऐंठ ले गया। होली से अगले दिन दोबारा फैक्ट्री में पहुंचा और कर्मचारियों को झाड़ते हुए फैक्ट्री में खड़ी गाड़ियों के चालान करने की धमकी दी। इस पर कंपनी सुपरवाइजर से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी भाग गया था।
विज्ञापन

यह करता मिला हवलदार
सोमवार शाम को आरोपी बलवान उन्हें सिविल ड्रेस में अनाज मंडी मोड़ के निकट स्थित फैक्ट्री के पास वाहन चालकों से पैसे ऐंठता मिला। वह पुलिसवाला बनकर अवैध रूप से वसूली कर रहा था। इसके बाद लोगों की सहायता से उसे दबोच लिया गया। आरोपी की पोल खुलने के बाद लोगों ने उसे धुन दिया। लोगों के पीटने के बाद खुद को करनाल पुलिस का एक बर्खास्त हवलदार बताते हुए लोगों से हाथ-पैर जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाने लगा। इस पर सुपरवाइजर नरपाल ने थाना चांदनी बाग पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पुलिस के आने के बाद आरोपी ने अपनी पहचान गांव अहर निवासी बलवान के रूप में दी। वह हाल में काबड़ी रोड पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से कर रहा था परेशान
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बर्खास्त हवलदार लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा था। उन पर झूठे मामले दर्ज करने की धमकी देकर पैसे ऐंठता था। लोग डर के मारे उसे पैसे दे देते थे। बर्खास्त हवलदार की ज्यादती बढ़ती ही जा रही थी। सोमवार शाम के समय भी बलवान सिंह फैक्ट्री में जा पहुंचा और खाकी का रौब दिखाते हुए पैसे की डिमांड की। इसके बाद लोगों ने उसकी धुनाई कर डाली।
लंबी छुट्टी के कारण किया गया बर्खास्त
बर्खास्त हवलदार गांव अहर निवासी बलवान सिंह ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में हवलदार था और करनाल पुलिस लाइन में तैनात था। उसकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार थी। इस कारण वह लंबे समय तक ड्यूटी पर नहीं जा सका। अधिकारियों ने 2012 में उसको बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद उसके सामने परिवार चलाने की समस्या हो गई। उसके पास इसके सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं था।


पुलिस वाला बनकर लोगों से पैसे ऐंठ रहे एक व्यक्ति को लोगों ने पीट दिया। आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में हवलदार था और करनाल में तैनात था। उसे बर्खास्त किया गया था। लोगों ने आरोपी पर लंबे समय से पैसे ऐंठने के आरोप लगाए हैं। आरोपी के खिलाफ शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।
जसपाल ढिल्लो, प्रभारी, थाना चांदनी बाग पुलिस, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed