फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Public Works Department will repair 46 roads in city and rural areas

Panipat News: शहर व ग्रामीण क्षेत्र की 46 सड़कों की मरम्मत करेगा लोक निर्माण विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Public Works Department will repair 46 roads in city and rural areas
शहर के अंबाला क्लब के बाहर सड़क पर गड्ढे भरते हुए लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी। संवाद
अंबाला सिटी। बारिश के कारण जिले में कई सड़कों की हालत खराब हो गई है। कई सड़क तो ऐसी हैं, जहां गड्ढों के कारण सड़क ही नहीं दिख रही, इससे आवाजाही में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब इन सड़कों की हालत को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़कें ने पैचवर्क का कार्य शुरू किया है। विभाग ने जिले में 46 सड़कों पर पैचवर्क करने के लिए चिन्हित किया है। पैचवर्क होने से सड़कों में बने गड्ढे भरने लगे हैं।
विज्ञापन


दिसंबर तक पूरा किया जाएगा पैचवर्क का किया
शहर के जंडली पुल पर बने गहरे गड्ढों को विभाग की ओर से भरवाया जा रहा है। पुल पर बारिश के कारण गहरे गड्ढे बन गए थे। इस वजह से अंबाला छावनी से अंबाला शहर की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी होती थी। अब पैचवर्क होने से यह राहत मिली है। विभाग की ओर से जिले की सड़कों पर पैचवर्क क कार्य पूरा करने के लिए दिसंबर माह तक का लक्ष्य रखा गया है। शहर क्षेत्र में पैच वर्क के लिए दो करोड़ से ज्यादा का बजट रखा गया है।
विज्ञापन


शहर की मुख्य सड़क पर निकलना भी हुआ मुश्किल
कालका चौक से लेकर नसीरपुर तक जाने वाली अंबाला-हिसार हाइवे शहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। इस सड़क पर मानव चौक और अग्रसेन चौक समेत सिंघावाला से आगे दुर्गानगर, नसीरपुर के पास भी सड़क पर गहरे गड्ढे बने हैं। इस वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कत आती है। इस रोड पर रोजाना 15 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। अभी तक इस सड़क की सुध नहीं ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी दिल्ली रोड पर गड्ढों को भरा जा रहा
पुरानी दिल्ली रोड पर जंडली पुल से लेकर अंबाला क्लब के बाहर तक कई पैचवर्क किए गए हैं। अंबाला क्लब के सामने बने सीवरेज मैनहाल के कारण आए दिन कहीं न कहीं से सड़क धंसी होती है। यहां गहरे गड्ढे बनने से कई बार लोग चोटिल हो चुके हैं। विभाग की ओर से कई बार इस रोड पर मिट्टी, गटका डालने के साथ ही पैचवर्क किए गए हैं, मगर यहां कुछ दिनों बाद ही हालत पहले जैसे हो जाते हैं। इसी तरह प्रेम नगर में बीच सड़क भी कई बार धंस चुकी है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में भी टूटी सड़कों की हालत को सुधारा जा रहा है।

जिले में 46 सड़कों का पैचवर्क कार्य किया जाएगा। यह कार्य शुरू हो गया है। विभाग की ओर से कार्य को पूरा करने के लिए दिसंबर तक का लक्ष्य रखा गया है।
- रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़कें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed