{"_id":"6935def78d43f641400bcd52","slug":"pti-beats-up-school-students-at-night-camp-relatives-make-commotion-at-police-station-panipat-news-c-244-1-pnp1012-148400-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रात्रि कैंप पर पीटीआई ने स्कूली छात्रों को पीटा, परिजनों का थाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रात्रि कैंप पर पीटीआई ने स्कूली छात्रों को पीटा, परिजनों का थाने पर हंगामा
विज्ञापन
चांदनी बाग थाना में पहुंचे पीड़ित बच्चों के अभिभावक। संवाद
पानीपत। थाना चादंनीबाग क्षेत्र के सेक्टर 25 स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल के 10-12 छात्रों की रात्रि कैंप के दौरान पीटीआई शिक्षक ने पिटाई कर दी। परिजनों ने स्कूल में तैनात दो पीटीआई शिक्षकों पर आरोप लगाए हैं। रविवार को बड़ी संख्या में छात्रों के परिजनों ने थाना चांदनी बाग में पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। अभिभावकों ने एक पीटीआई को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि पीटीआई ने गमला उठाकर अभिभावकों पर हमला करने का प्रयास किया। परिजनों ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने आरोप लगाए हैं। इसके बाद परिजनों ने थाना चांदनीबाग में शिकायत दी। लेकिन मामला समालखा क्षेत्र में होने के कारण थाना पुलिस ने मामले को समालखा थाने में ट्रांसफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नही की गई।
पानीपत के संजय गोयल ने बताया कि उनका बेटा सेक्टर-25 के स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। शनिवार को संस्थान के सेक्टर-25 और एनएफएल में स्थित स्कूल के छात्रों का रात्रि कैंप समालखा में प्रबंधन के ही कॉलेज में गया था। छात्रों के साथ दो पीटीआई और अन्य शिक्षक भी मौजूद थे। कैंप में कक्षा तीन से आठ तक के छात्र शामिल हुए थे। जब सभी छात्र रविवार सुबह को अपने घर पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि पीटीआई ने रात को करीब तीन बजे उनकी पिटाई की है। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। 10-12 बच्चों के चेहरे पर पिटाई के निशान भी थे। जिसे देखकर परिजन आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में स्कूल पर पहुंचे और प्रकरण की शिकायत की। लेकिन वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो परिजन चांदनीबाग थाने पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। परिजनों ने दोनों पीटीआई शिक्षकों पर शराब के नशे में छात्रों की पिटाई करने के आरोप लगाए। जब थाने में उन्होंने एक आरोपी को पकड़ा तो उसने उन पर भी गमले से हमला करने का प्रयास किया। परिजनों ने थाने में शिकायत दी। लेकिन वारदात समालखा की होने के प्रकरण को थाना समालखा में ट्रांसफर कर दिया। समालखा थाना पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी। पुलिस कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बॉक्स
विधायक और शिक्षा मंत्री से भी की शिकायत
परिजनों का कहना है कि स्कूल में उनकी सुनवाई नहीं हुई और पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके बाद उन्होंने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और शहर विधायक प्रमोद विज से भी शिकायत की है।
-- -वर्जन
रविवार को छात्रों के परिजन थाने पर आए थे और उन्होंने पीटीआई पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। मामले थाना समालखा क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण मामले की जांच समालखा थाना पुलिस कर रही है।
-महिपाल सिंह, प्रभारी थाना चांदनीबाग।
-- --
छात्रों के परिजनों ने पीटीआई पर आरोप लगाते हुए शिकातय दी है। अभी जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
-दीपक, प्रभारी थाना समालखा।
--