फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Psychiatrist on leave at hospital, patients returning

Panipat News: अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ अवकाश पर, मरीज लौट रहे

Sat, 06 Jun 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 06 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Psychiatrist on leave at hospital, patients returning
फॉलोअप के लिए आई महिला को दवा लिखती इंटर्न। संवाद - फोटो : 1
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञों की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मोना नागपाल एक जून से एक माह के अवकाश पर हैं, जबकि दूसरे विशेषज्ञ डॉ. गौरव और संबंधित स्टाफ पांच दिवसीय प्रशिक्षण में गए हुए हैं। उनकी ट्रेनिंग शनिवार को समाप्त होगी और वे सोमवार से दोबारा ओपीडी में सेवाएं देंगे। इस बीच नए मरीजों को बिना जांच, इलाज और दवा के ही लौटना पड़ रहा है, जबकि फॉलोअप मरीजों को इंटर्न दवा लिख रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में सिरदर्द, चक्कर आना, काम का बढ़ता दबाव और नींद पूरी न होने जैसी समस्याओं के कारण मानसिक तनाव के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में मनोरोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 60 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें लगभग 20 नए और 40 फॉलोअप मरीज शामिल होते हैं।
विज्ञापन

एक जून से डॉ. मोना के अवकाश पर जाने और डॉ. गौरव के प्रशिक्षण में होने के कारण नए मरीजों को इलाज और दवा नहीं मिल पा रही है। इससे प्रतिदिन करीब 20 नए मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। वहीं फॉलोअप के लिए आने वाले मरीजों को इंटर्न द्वारा दवा लिखी जा रही है, जिससे उन्हें दवाएं उपलब्ध हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंची एक महिला मरीज ने बताया कि वह मंगलवार को दवा लेने आई थीं, लेकिन वहां कोई चिकित्सक या सहायक उपलब्ध नहीं मिला। उन्हें बिना जांच और दवा के वापस लौटना पड़ा। शुक्रवार को दोबारा अस्पताल आने पर इंटर्न द्वारा पर्ची लिखे जाने के बाद ही उन्हें फार्मेसी से दवा मिल सकी। उनका कहना है कि यदि मरीज को पहली बार में ही चिकित्सक उपलब्ध हो जाए तो बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

अस्पताल में दो मनोरोग विशेषज्ञ हैं। इनमें से एक अवकाश पर है और दूसरे ट्रेनिंग होने से ओपीडी में नहीं बैठ पा रहे हैं। वे सोमवार को हर रोज ओपीडी में बैठेंगे। मरीजों को समय पर इलाज व दवा दी जाएगी।
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed