फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Protection of cows is the biggest religion: Muni

गोवंश की सुरक्षा सबसे बड़ा धर्म : मुनि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Protection of cows is the biggest religion: Muni
पानीपत। जैन मोहल्ला श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने मुनि निशचिंत सागर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनिश्री ने कहा कि आज गोवंश की सुरक्षा सबसे बड़ा धर्म है। हम सबको एकजुट होकर देश हित के लिए खड़ा होना होगा। भारतीय संस्कृति को सुरक्षित करने के लिए एक साथ आना होगा। प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के पुत्र भारत के नाम से स्थापित यह देश बुद्ध, महावीर, राम और कृष्ण का देश है। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर ने हमेशा कहा कि इंडिया नहीं भारत बोलो हमें भारतीयता की और लौटना होगा। पाश्चतय संस्कृति से लोगों को दूर करना होगा। इस अवसर पर अजमेर से महावीर भैया, राष्ट्रीय सेवक संघ के सह-संचालक कुरुक्षेत्र विभाग के सुशील गॉड, जिला संपर्क प्रमुख ललित गोयल, दिगंबर जैन पंचायत के सचिव मनोज जैन, सुशील जैन उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed