फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Property tax of Rs 10 lakh deposited in the corporation, 121 objections corrected

Panipat News: निगम में जमा हुआ 10 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स, 121 आपत्ति ठीक की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Property tax of Rs 10 lakh deposited in the corporation, 121 objections corrected
पानीपत। नगर निगम कार्यालय में रविवार को अवकाश के दिन प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में काम चला। यहां पूरा दिन में करीब 10 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ। इसके साथ प्राॅपर्टी आईडी की ऑनलाइन और ऑफलाइन दाेनाें माध्यमाें से गलतियों को ठीक किया गया। यहां ऑनलाइन माध्यम से 114 और ऑफलाइन माध्यम से सात गलतियाें काे ठीक किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम के पालिका बाजार स्थित प्रॉपर्टी टैक्स शाखा रविवार को दूसरे दिन छुट्टी के दिन खुला। यहां शाखा के कर्मचारियों से लेकर अधिकारी तक पहुंचे। सुबह ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। उल्लेखनीय है कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय (यूएलबी) की प्राॅपर्टी टैक्स जमा कराने पर पूरा ब्याज माफ और मूल राशि में 15 प्रतिशत छूट दी गई है। इसका साेमवार काे अंतिम दिन है। नगर निगम आयुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने अधिकारियाें व कर्मचारियाें की छुट्टियां रद्द कर शनिवार और रविवार को टैक्स शाखा खोलने का फैसला लिया था। शनिवार को 9.50 लाख रुपये टैक्स जमा हुआ था। इसके साथ 239 ने ऑफलाइन और ऑनलाइन आईडी की त्रुटियां दुरुस्त कराई थी। रविवार को शनिवार से करीब 50 हजार अधिक टैक्स जमा हुआ।
विज्ञापन

नगर निगम के डीएमसी अरुण भार्गव ने बताया कि अब तक 5.10 कराेड़ रुपये टैक्स जमा हाे चुका है। इसके साथ 34.66 लाख रुपये फायर टैक्स के रूप में आया है। टैक्स में 30 सितंबर तक छूट मिलेगी। एक अक्टूबर से पुराना व बकाया टैक्स की पूरी राशि पूरे ब्याज के साथ जमा करानी हाेगी। एकमुश्त राशि जमा कराने पर मूल राशि में भी 15 प्रतिशत छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed