फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Property ID will be locked on self verification of property

Panipat News: संपत्ति के स्वयं सत्यापन पर प्रॉपर्टी आईडी हो जाएगी लॉक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Property ID will be locked on self verification of property
पानीपत। पिछले चार वर्षों से प्रॉपर्टी आईडी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब प्रदेश के लोग अपने संपत्ति का स्वयं सत्यापन पर अपनी प्रॉपर्टी आईडी की सुरक्षा भी कर सकते हैं और टैक्स के संपूर्ण ब्याज समेत 15 प्रतिशत तक के मूल टैक्स में छूट पा सकते हैं। हालांकि टैक्स के ब्याज और मूल में छूट की योजना 31 दिसंबर तक ही रहेगी पर प्रॉपर्टी हमेशा के लिए लॉक हो जाएगी, जिसकी चाबी अपने मोबाइल नंबर का ओटीपी होगा। स्वयं सत्यापन के बाद कोई भी शहर का नागरिक इस संपत्ति की जानकारी नहीं देख पाएगा, न ही लिंक डी लिंक की सेंधमारी कर छेड़छाड़ कर सकेगा।
विज्ञापन

स्वयं सत्यापन से पहले प्रदेश भर की सभी संपत्तियां यूएलबी एनडीसी की वेबसाइट पर सार्वजनिक हैं। प्रदेश के लोग किसी भी संपत्ति को ऑनलाइन ढूंढ़ कर इनकी जानकारी भी देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर, प्रॉपर्टी आईडी या ऑनलाइन मैप का भी सहारा लिया जा सकता है, लेकिन जो प्रॉपर्टी मालिक ने स्वयं सत्यापित की हो, उनकी जानकारी केवल संपत्ति मालिक ही देख सकता है। संपत्ति मालिक अपने मोबाइल नंबर का उपयोग कर वेबसाइट पर लॉग-इन कर इसकी जानकारी को देखने के साथ इस पर आपत्ति तक दर्ज करवा सकता है और सरकार की टैक्स पर लगे ब्याज और मूल की राशि में छूट भी ले सकता है।
विज्ञापन

शहर में इस समय 1.75 लाख संपत्तियां हैं। इनमें से अब तक करीब 15 हजार लोगों ने अपनी संपत्तियों का स्वयं सत्यापन कराया है। अब लोगों को जागरूक करने के लिए निगम ने पालिका बाजार निगम कार्यालय में 16 कर्मचारी इसी काम के लिए नियुक्त किया है, जो टैक्स ब्रांच में आने वाले लोगों को इस योजना के बारे जागरूक करने से लेकर उनकी संपत्तियों को निशुल्क स्वयं सत्यापन करवाने का काम करते हैं। वहीं, निगम अधिकारियों ने जिले के 350 सीएससी सेंटर संचालकों को भी सख्त निर्देश दिया है कि उनके पास आने वाली शहरवासियों की संपत्ति कर आईडी का स्वयं सत्यापन करवाएं, जिसमें संपत्ति मालिक का ही मोबाइल देना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक शहर में कुछ लोग लिंक डी लिंक कर टैक्स कम करवाने के कारनामे करते आए हैं। इससे कुछ संपत्ति के मालिक, जिन्होंने अपनी संपत्ति के विरुद्ध टैक्स या विकास शुल्क जमा करवाया है, उनकी प्रॉपर्टी आईडी का दुरुपयोग तक होता आया है। ऐसे कई मामले शहर में आ चुके हैं। अब शहरवासियों को उनकी संपत्ति की आईडी के दुरुपयोग का भी डर नहीं रहेगा।

स्वयं सत्यापन से आपकी प्रॉपर्टी आईडी लॉक हो जाएगी। कोई उसकी जानकारी न देख सकेगा और न ही उसकी जानकारी से किसी प्रकार की छेड़छाड़ हो सकेगी। वहीं, 31 दिसंबर तक संपत्ति के स्वयं सत्यापन पर लोगों को ब्याज में 100 प्रतिशत और मूल में 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
- कुलदीप राणा, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed