फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Property dealer kidnapped in money transaction

Panipat News: पैसों के लेनदेन में प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Property dealer kidnapped in money transaction
इसराना। पैसों के लेनदेन में एक प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण हो गया। परिजनों ने दो लोगों पर शक जताया है। उनका कहना है कि आरोपियों ने पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। इसराना थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसराना निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उनका बड़ा भाई जगदीश इसराना में प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। उनका गांव के ही तेजबीर के साथ पैसों का लेनदेन था। यह हिसाब-किताब करीब डेढ़ साल पहले पूरा हो चुका है। इसके बाद तेजबीर और उसका भांजा देवेंद्र निवासी छतेहरा, सोनीपत 15 फरवरी की शाम करीब पौने छह बजे कार से जगदीश के घर के बाहर पहुंचे। गाड़ी में चार से पांच लोग थे। उन्होंने वहां खड़े होकर जगदीश को कई बार अलग-अलग नंबरों से फोन किया। उससे 50 लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। जगदीश ने उन्हें बताया कि तेजबीर का हिसाब पूरा हो चुका है। उसके पास इसका लिखित ब्योरा है। बावजूद इसके आरोपी उस पर 50 लाख रुपये और देने का दबाब बना रहे हैं। उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। इस बारे में जगदीश ने 16 फरवरी को पुलिस को भी शिकायत दी थी। 18 फरवरी से जगदीश संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गए। परिजनों ने उससे फोन पर भी बात की, लेकिन वह खुलकर बात नहीं कर रहे थे। उन्हें ऐसा लगता है कि जगदीश किसी दबाव में हैं। इसके बाद से उनका फोन लगातार स्विच ऑफ है। परिजनों ने शक जताया है कि जगदीश का तेजबीर और उसके भांजे देवेंद्र ने अपहरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed