{"_id":"6a1b319e2da6cb6c2405c5b4","slug":"promotion-of-stubble-management-up-to-50-percent-subsidy-will-be-available-on-crm-machines-panipat-news-c-244-1-sknl1016-158136-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पराली प्रबंधन को बढ़ावा, सीआरएम मशीनों पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पराली प्रबंधन को बढ़ावा, सीआरएम मशीनों पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी
Sun, 31 May 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 31 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। कृषि विभाग हरियाणा द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनों पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देने की योजना शुरू की गई है। योजना के तहत किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान 15 जून तक विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सीआरएम मशीनों के उपयोग से पराली जलाने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण होगा, भूमि की उर्वरता बनी रहेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।
डीडीए प्रवीण गुलिया ने कहा कि कृषि यंत्रीकरण वर्तमान समय की आवश्यकता है। इन मशीनों के प्रयोग से किसान बिना पराली जलाए खेत की तैयारी कर सकते हैं, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर बनी रहती है और प्रदूषण में कमी आती है।
विज्ञापन
सहायक अभियंता सुधीर ने बताया कि योजना के तहत सुपर एसएमएस, हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, बेलर, श्रेडर, सुपर सीडर, स्ट्रॉ रेक और क्रॉप रीपर सहित विभिन्न कृषि यंत्रों पर निर्धारित मानकों के अनुसार सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने किसानों से समय रहते आवेदन करने और अधिक जानकारी के लिए नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क करने का आह्वान किया।