फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Problems related to family ID and police department were raised in Samadhan camp

Panipat News: समाधान शिविर में फैमिली आईडी, पुलिस विभाग से जुड़ी पहुंची समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Problems related to family ID and police department were raised in Samadhan camp
पानीपत। समाधान शिविर में सोमवार को सबसे ज्यादा फैमिली आईडी व पुलिस विभाग समेत 32 समस्याएं पहुंची। जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जनता समाधान शिविर में व्यक्तिगत रूचि लेकर इस कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। आम जन की समस्याओं का समाधान हो रहा है।
विज्ञापन

निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय व नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि अधिकारियों को शिविर में रूचि लेनी होगी तभी समस्याओं का समाधान होगा। शिविर में जिले के नागरिकों ने पैंशन, फैमिली आईडी में आय कम करवाने, आधार कार्ड व पुलिस विभाग से जुड़ी 32 समस्याएं दी। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसील कैंप वासी साहिल ने गली से अवैध अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। उपायुक्त ने मामले में जांच के निर्देश दिए। जलमाना वासी सुमन ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिए। नरेश ने उनके कटे हुए राशन कार्ड को फिर से शुरू करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने अपनी स्थिति भी कार्ड बनवाने को लेकर स्पष्ट की। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिए। शिविर में कई अन्य विभाग से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय, सीटीएम टीनू पोसवाल, डीआरओ रण विजय सिंह सुल्तानिया, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डिप्टी सीईओ कंचन लता, पुलिस उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed