फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Prize wrestling will be held in the school located at Chulkana Dham

Panipat News: चुलकाना धाम स्थित स्कूल में होगा इनामी दंगल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Prize wrestling will be held in the school located at Chulkana Dham
समालखा। फाल्गुन द्वादशी के उपलक्ष्य में चुलकाना धाम में श्री श्याम बाबा की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पूरा दिन लगी रही। श्री श्याम बाबा की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालु पैदल यात्रा, निजी वाहनों और बसों के माध्यम से बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। 10 मार्च को एकादशी के दिन ही पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं की लाइन टूटने का नाम नहीं ले रही थी। 11 मार्च को चुल्काना धाम स्थित स्कूल में इनामी दंगल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

लाखों की संख्या में सोमवार को श्रद्धालु चुलकाना धाम पहुंचे और बाबा श्याम के दर्शन कर पूजा की। समालखा से चुलकाना धाम तक जीए कॉलेज मोड़, श्याम लाइब्रेरी, कन्या पाठशाला चुलकाना में श्याम श्रद्धालुओं के लिए समाजसेवी संस्थाओं द्वारा पिछले दो दिन से दिन-रात भंडारे चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इनामी दंगल में दम दिखाएंगे नामी पहलवान -
चुलकाना धाम स्थित राजकीय कन्या स्कूल के मैदान पर फाल्गुनोत्सव के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी फाल्गुन द्वादशी पर 11 मार्च मंगलवार को दोपहर के बाद इनामी दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल में प्रदेश के नामी पहलवान अपना दम दिखाएंगे। दंगल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता पहलवान को एक लाख, दूसरे पहलवान को 71 हजार और तीसरे पहलवान को 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। दंगल के साथ अनेक बड़ी कुश्तियां भी देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समालखा प्रशासन व श्री श्याम मंदिर सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क पार्किंग के दावे किए गए लेकिन इसकी कोई व्यवस्था नहीं रही। मंदिर के नजदीक राजकीय हाई स्कूल के मैदान में कुछ ग्रामीण युवकों द्वारा बनाई गई पार्किंग में वाहन चालकों पर 20 से 50 रुपये तक की वसूली की जा रही है। समालखा एसडीएम अमित कुमार व डीएसपी नरेंद्र कादियान के संज्ञान में मामला आया तो पार्किंग तुरंत बंद कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed