{"_id":"68e577bee4c60a6e8c03e891","slug":"priyanka-miss-and-harshit-got-the-title-of-mr-fresher-panipat-news-c-244-1-sknl1016-145125-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रियंका मिस और हर्षित को मिला मिस्टर फ्रेशर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रियंका मिस और हर्षित को मिला मिस्टर फ्रेशर का खिताब
Wed, 08 Oct 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में कंप्यूटर विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान और स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी नया सफर-2025 का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने भिन्न-भिन्न गतिविधियों नृत्य, सामूहिक नृत्य, गायन में भाग लिया। बीसीए प्रथम वर्ष से प्रियंका को मिस फ्रेशर तथा हर्षित को मिस्टर फ्रेशर का खिताब प्रदान किया गया। इसी प्रकार बीसीए द्वितीय वर्ष से ज्योति को मिस ऑलराउंडर व जुनेद को मिस्टर ऑलराउंडर चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक, उप-प्राचार्या डॉ. किरन मदान, विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार , को-ऑर्डिनेटर प्रो. अश्वनी गुप्ता ने रिबन काट कर किया। डॉ. निधान सिंह व डॉ. विक्रम कुमार ने गीत की प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में प्रो. अंजलि गुप्ता, प्रो. सोनिया वर्मा, डॉ. पूजा मलिक, डॉ. रेखा मलिक रही। मौके पर लाइब्रेरियन डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. राजेश कुमार, प्रो. विनय भारती, डॉ. नीतू, प्रो. प्रीति मलिक, प्रो. पूजा , प्रो. नीरू, प्रो. मोहित, प्रो. तमन्ना, प्रो. गिन्नी व प्रो. अजय मौजूद रहे।