फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   privet school,fir,mla,onwer

प्रताड़ित किया तो स्कूल संचालकों पर कराएंगे एफआईआर, ग्रामीण विधायक को मांगने पर देना होगा इस्तीफा

Sun, 07 May 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sun, 07 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
 पानीपत समेत नौ जिलों के अभिभावकों ने रोष सभा में बच्चों को प्रताड़ित करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का फैसला लिया। इसके बाद फिर कैंडल मार्च में ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा से समर्थन मांगा। अभिभावक विधायक से बोले कि वे 60 हजार अभिभावकों के साथ हैं या फिर फिर सवा सौ स्कूल संचालकों के साथ। अभिभावकों ने किसी मोड़ पर अभिभावकों के लिए इस्तीफा देने की बात रखी। इस पर विधायक ने फोन पर ही अभिभावकों से कह दिया कि इसमें इस्तीफा देने वाली बात नहीं है। ग्रामीण विधायक के घर पर न मिलने पर अभिभावकों ने उनके घर के बाहर ही धरना दिया। इसमें ग्रामीण विधायक के भाई भी बैठे। अभिभावकों ने इससे पहले मित्तल मेगा मॉल के बाहर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन ने परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पेरेंट्स एसोसिएशन पानीपत ने श्री देवी मंदिर में रविवार को निजी स्कूलों के मनमानी फीस बढ़ाने के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। इसमें सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। पेरेंट्स एसोसिएशन के सचिव रोहन गोयल ने कहा कि एसोसिएशन पिछले एक साल से निजी स्कूलों की मनमानी का विरोध कर रही है। आज हजारों अभिभावक एसोसिएशन के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

शोषण के  आगे नहीं झुकेंगे
सदस्य हेमंत रोहिला ने कहा कि पानीपत के अभिभावक अब जागरूक हो चुके हैं। अब वे निजी स्कूलों के शोषण के आगे नहीं झुकेंगे। यदि किसी भी स्कूल ने फीस को लेकर बच्चों को प्रताड़ित किया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। संस्था के लीगल एडवाइजर और प्रवक्ता सुभाष सैनी ने बताया कि पेरेंट्स एसोसिएशन एक निजी स्कूल पर दो केस दर्ज करवा चुकी है। पहला केस हाईकोर्ट में है, जबकि दूसरा केस आपराधिक है। इसकी मंगलवार को तारीख है। उन्होंने बताया कि उनकी पूरी लीगल एडवाइजर टीम तेजिंद्र पाल सिंह वकील हाईकोर्ट, नरेंद्र पालीवालए आदर्श शर्मा, अशोक सोनी, नरेंद्र डोगरा, पुष्पिंद्र सिंह और मधुर कटारिया पेरेंट्स की कानूनी सहायता के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ जिलों के अभिभावकों का मिला समर्थन
जिम्मी चुघ ने कहा कि सात मई को पानीपत पेरेंट्स एसोसिएशन को पानीपत समेत नौ जिलों के पेरेंट्स को समर्थन मिला है। इसमें पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, सोनीपत, गुड़गांव, सिरसा, रेवाड़ी, फरीदाबाद में एक साथ गैरकानूनी फीस अवज्ञा आंदोलन के तहत रोष प्रदर्शन और कैंडल टार्च मार्च निकाला गया।
सरकार फंड पर लगाए अंकुश
पेरेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग की सदस्य गोल्डी वर्मा ने कहा कि स्कूल हर साल एडमीशन फीस और तरह-तरह के फंड लगाए जाते हैं। हर साल इनमें भारी वृद्धि की जा रही है। ऐसे में सरकार को स्कूल संचालकों की मनर्जी पर अंकुश लगाना चाहिए। एसोसिएशन सदस्यों को सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। पूजा जैन ने कहा कि अगर आज गैरकानूनी फीसों के विरुद्ध आवाज नहीं उठाई तो एक दिन बच्चों का स्कूलों में पढ़ा पाना मुश्किल होगा।

पहले शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
पेरेंट्स ई-रिक्शा तथा अपने वाहनों पर सवार होकर हुडा सेक्टर-25 स्थित मित्तल मेगा माल पहुंचे। यहां पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का पुतला फूंका गया। नारेबाजी भी की गई। यहां से सभी लोग मोबाइल टॉर्च और कैंडल मार्च निकालते हुए ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा के आवास पर पहुंचे। यहां विधायक के न मिलने पर अभिभावकों ने नारेबाजी की। विधायक के भाई बिट्टू ढांडा ने अभिभावकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे महिपाल ढांडा से आश्वासन लेने पर अड़े रहे। अभिभावकों ने ढांडा के आवास के बाहर ही धरना दे दिया।  करीब एक घंटे बाद महिपाल ढांडा से फोन पर बात हुई। उन्होंने अभिभावकों के हकों को लेकर विधायक के सामने इस्तीफे की मांग की। विधायक ने कहा कि वह और सरकार अभिभावकों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed