फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Preparations to overcome the power crisis in summer, 11 SDOs deployed

Panipat News: गर्मी में बिजली संकट से निजात दिलाने की तैयारी, 11 एसडीओ किए तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Preparations to overcome the power crisis in summer, 11 SDOs deployed
पानीपत। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती और फाल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए बिजली निगम ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी ट्रांसफार्मर बैंक व मोबाइल ट्राली तैयार किए गए हैं। जिससे आपात स्थिति से निपटा जा सके। वहीं 11 एसडीओ को रात में भी डयूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस बार निगम ने पहले से ही रणनीति बनाते हुए व्यवस्था को सुदृढ़ किया है, ताकि बढ़ती मांग के बीच भी बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे। गर्मी में बढ़ते लोड को देखते हुए बिजली निगम ने प्रत्येक सब डिवीजन में ट्रांसफार्मर बैंक तैयार किया है। इसके तहत हर क्षेत्र में आठ ट्रांसफार्मरों का बैकअप रखा गया है, ताकि किसी भी ट्रांसफार्मर के खराब होने या ओवरलोड होने की स्थिति में तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगाया जा सके और सप्लाई बाधित न हो।
विज्ञापन

इसके अलावा हर सब डिवीजन में दो मोबाइल ट्राली ट्रांसफार्मर भी उपलब्ध रखे गए हैं, जो आपात स्थिति में तुरंत इस्तेमाल किए जा सकेंगे। इससे खराबी की स्थिति में बिजली आपूर्ति को जल्द बहाल करना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने उन फीडरों की भी पहचान की है, जहां पहले अधिक दिक्कतें सामने आती रही हैं। ऐसे फीडरों का ऑनलाइन डाटा तैयार कर उनकी विशेष मेंटेनेंस करवाई गई है। साथ ही, जरूरत के अनुसार नए फीडर भी स्थापित किए गए हैं, जिससे लोड संतुलित हो सके और ओवरलोडिंग की समस्या कम हो।

बिजली निगम का दावा है कि इन तैयारियों के चलते इस बार गर्मी में उपभोक्ताओं को काफी हद तक राहत मिलेगी और बिजली आपूर्ति पहले के मुकाबले अधिक व्यवस्थित और निर्बाध रहेगी। रात को होने वाली समस्या से निपटने के लिए 11 एसडीओ को रोटेशन में नाइट डयूटी पर तैनात किया जाएगा। एक एसडीओ नाइट ड्यूटी पर रहेगा, जिससे किसी भी क्षेत्र से आने वाली शिकायत या फाल्ट का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
बिजली संबंधी शिकायत मिलते ही टीम को मौके पर भेजा जाएगा और यदि समस्या गंभीर होती है तो संबंधित एसडीओ स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed