{"_id":"6ac6bade79d4a6e2150517c5","slug":"preparations-for-the-widening-of-the-railway-line-were-also-inspected-panipat-news-c-18-1-knl1004-1008193-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रेल लाइन चौड़ीकरण की तैयारी भी परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रेल लाइन चौड़ीकरण की तैयारी भी परखी
विज्ञापन
पानीपत। उत्तर रेलवे के डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने बुधवार को पानीपत, खुखराना और थर्मल रेलवे स्टेशन का करीब साढ़े तीन घंटे निरीक्षण किया। उन्होंने दिल्ली-पानीपत-अंबाला रेल लाइन पर दो नई लाइन बिछाने के प्रस्ताव पर अधिकारियों से चर्चा कर कार्य की तैयारियों की जानकारी ली।
उन्होंने प्लेटफॉर्म-1 के खंडहर भवनों के रखरखाव और निर्माणाधीन स्टेशन मास्टर भवन का काम जल्द पूरा कराने को कहा। रेलवे अधिकारियों से नए प्रोजेक्ट समेत अन्य कार्यों का ब्योरा भी मांगा और धरातल पर काम शुरू करने की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। प्रोजेक्ट के तहत पानीपत के 13 गांवों में रेलवे को जमीन अधिग्रहण करनी है और पिछले सप्ताह किसानों से आपत्तियां मांगी गई थीं। संवाद