{"_id":"67fd7659659d70404d0d6ab2","slug":"preparations-for-marriage-abroad-wife-filed-a-case-panipat-news-c-244-1-pnp1012-135301-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विदेश में शादी की तैयारी पत्नी ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विदेश में शादी की तैयारी पत्नी ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन
इसराना। इसराना थाना क्षेत्र से एक विवाहिता ने अपने पति पर विदेश में दूसरी शादी की तैयारी करने का आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है कि शादी कुछ दिन बाद ही उसके पति विदेश चले गए थे। जिसके बाद से वह उससे बात नहीं कर रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 21 जनवरी 2024 में हुई थी।
इसके बाद 14 फरवरी को पति अपने काम पर कनाडा चला गया। जिसके दो दिन बाद ही सास-ससुर ने उसे कम दहेज का ताना मायके भेज दिया था। इसके बाद उसने कई बार ससुरालियों से बात करने का प्रयास किया। लेकिन वह बात नहीं कर रहे। कुछ दिन बाद सास ससुर के साथ बैठक हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि पति उससे बात कर लेगा। एक दिन उसके पति के साथ फोन पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि तुम इतनी सुंदर नहीं हो, मुझे ज्यादा सुंदर लड़की चाहिए थी।
मैं योग्य हूं और अच्छा कमाता भी हूं। इसके बाद उसने फोन काट दिया। विवाहिता का कहना है कि अब उसके पति न तो फोन पर बात कर रहे और न ही मैसेज का जवाब दे रहे हैं। आरोप है कि वह कनाडा में दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी महिपाल का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।