फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pregnant woman dies in suspicious circumstances in in-laws house

Panipat News: ससुराल में गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies in suspicious circumstances in in-laws house
पानीपत। जाटल गांव में एक गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की। जबकि मायके वालों का आरोप है कि जब वे ससुराल पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा हुआ था। उनका आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर पति समेत आठ लोगों ने मिलकर बेटी की हत्या की और उसे आत्महत्या का रूप दे दिया।
विज्ञापन

सोनीपत के गांव रोहणा निवासी भगवानी देवी पत्नी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी छोटी बेटी मीना की शादी 11 फरवरी 2016 को पानीपत के गांव जाटल निवासी दीपक से हुई थी। बेटी का पति दीपक और उसके परिवार के लोग उसे दहेज के लिए तंग करते थे। वे दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसमें से वह चार लाख रुपये दे भी चुके थे। शुक्रवार को 12 बजे उसके पास फोन आया कि आपकी बेटी बीमार है, आप आकर मिल जाओ। जब वह अपने देवर राजबीर व भांजे नरेश के साथ बेटी के ससुराल पहुंची तो उसकी बेटी मृत अवस्था में मिली। आरोप है कि उसकी बेटी की दहेज की मांग पूरी न करने पर उसकी हत्या की गई है। बेटी को मारने में मीना का पति दीपक, सास कमलेश, ननद कविता, ननदोई नीतू, फूफस शीला, फूफसरा दयानंद उनका बेटा बबला, भीमू का हाथ है। उन्होंने कि मीना के दो बच्चे है और इस समय वह छह माह की गर्भवती भी थी। एएसआई नरेंद्र ने बताया कि 14 जुलाई को सूचना मिली थी कि जाटल गांव निवासी मीना ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। सूचना पाकर वह एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचा तो मीना का शव का जमीन पर चादर पर रखा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में भिजवाया।
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, मृतका की मां की शिकायत पर पति समेत आठ पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है, जांच शुरू कर दी है।
- नरेंद्र कुमार, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed