फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Precaution more 280 cases of corona

सावधान! कोरोना के और 280 केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Precaution more 280 cases of corona
पानीपत। अब जितनी रफ्तार से कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं उससे लगभग आधी रफ्तार में कोरोना के रोगी कोरोना को मात भी दे रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जिले में कोरोना के नए 280 केस मिले है। हर घंटे कोरोना के नए 11 केस दर्ज किए गए जबकि हर घंटे पांच लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

सोमवार को समालखा व सेक्टर 24 के दो डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले। तीसरी लहर में अब 26 सरकारी व निजी डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सोमवार को भी जिले में 16 साल से कम आयु के 13 बच्चे कोरोना रोगी मिले। इन सबको होम आइसोलेट कर दिया गया है। पिछले 17 दिनों में जिले में 124 बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। सोमवार को 60 साल से अधिक आयु के 10 रोगी मिले हैं। ये कुल रोगियों का ढाई प्रतिशत है। सोमवार को भी कुल रोगियों में 50 प्रतिशत रोगियों की उम्र 18-35 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में पहली मौत
कोरोना की तीसरी लहर में पहली मौत बुजुर्ग की हुई है। इस बात की पुष्टि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने की। मेन बाजार निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से 7 जनवरी को मौत हो गई थी। जांच के बाद सोमवार को कोरोना की रिपोर्ट की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच दिन का कोरोना का आंकड़ा
दिनांक नए रोगी ठीक
13 जनवरी- 236 53
14 जनवरी- 281 45
15 जनवरी- 228 86
16 जनवरी- 299 83
17 जनवरी- 280 131
168 को दी गई प्रिकॉशन डोज
स्वास्थ्य कर्मचारी व फ्रंट लाइन वर्कर भी बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज लेने में लापरवाही बरत रहे हैं। आठ में साढ़े 17 हजार में से महज 12 प्रतिशत कर्मचारियों ने ही यह डोज ली है। सोमवार को महज 168 फ्रंटलाइन व हेल्थ वर्कर ने बूस्टर डोज ली है। सोमवार को 66 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान हुआ। यहां पर 15-17 आयु वर्ग के 752 पात्रों का टीकाकरण किया गया है।
15-17 आयु वर्ग के पात्रों का पिछले छह का टीकाकरण
17 जनवरी- 752
16 जनवरी- 479
15 जनवरी- 479
14 जनवरी- 544
13 जनवरी- 757
12 जनवरी- 757
सोमवार का टीकाकरण
सोंमवार को 66 केंद्रों पर कुल पात्रों का टीकाकरण किया गया है। इनमें से 15-17 आयु वर्ग के 752 पात्रों को टीके की पहली डोज लगी है। 18-44 आयु वर्ग के 1819 लोगों को पहली और 2985 को टीके की दूसरी डोज लगी है। 45 से अधिक आयु के 391 को पहली व 997 को टीके की दूसरी डोज लगी है।
कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा
15-18 आयु वर्ग: 42401 को पहली डोज
18- 44 आयु वर्ग: 10,48695 को पहली डोज
18- 44 आयु वर्ग: 6,57456 को दूसरी डोज
अब तक का जिले का कोरोना संबंधित आंकड़ा
जिले में अब तक कोरोना के 33398 केस हो चुके हैं। इनमें से 642 लोगों की मौत हो चुकी है। 494102 लोग अब तक अपनी कोरोना जांच करवा चुके हैं। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 93 प्रतिशत है।
जिले में अब ओमिक्रॉन के पांच केस दर्ज, दो की रिपोर्ट लंबित-
अब तक जिले में ओमिक्रॉन के पांच केस दर्ज है। सभी लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं। चार दिन पहले कनाडा से लौटे दो युवकों के जीनोम सिक्वेंसिंग सैंपल की रिपोर्ट अब तक लंबित है। उनकी रिपोर्ट मंगलवार शाम तक स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हो सकती है।

लोग कोरोना से जल्द उभर रहे हैं, लोगों से अपील सतर्क रहें- डॉ.सुनील
सोमवार को 131 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। कुल 280 केस मिले हैं। इस लहर में युवा कोरोना की चपेट में अधिक आए हैं। लोगों से अपील है कि मास्क का प्रयोग करें, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। -डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed