फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Prayers were offered at St. Mary's Catholic Church on the night of the birth of Jesus Christ.

Panipat News: सेंट मैरी कैथोलिक चर्च में यीशु मसीह के जन्म पर रात को प्रार्थना की

Thu, 25 Dec 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 25 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Prayers were offered at St. Mary's Catholic Church on the night of the birth of Jesus Christ.
सेंट मैरी कैथोलिक चर्च में सजी झांकी। संवाद
पानीपत। असंध रोड स्थित सेंट मैरी कैथोलिक चर्च में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बुधवार रात करीब 10 बजे विशेष प्रार्थना की। करीब आधे की विशेष प्रार्थना में यीशु मसीह के जन्म का जश्न मनाया, इसके साथ शांति, प्रेम और आशा के लिए प्रार्थना की। वीरवार को सुबह साढ़े नौ से 11 बजे तक विशेष प्रार्थना की जाएगी, इसके लिए चर्च सजकर तैयार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

सेंट मैरी कैथोलिक चर्च के पल्ली पुरोहित सुदीप और फादर कार्तिक एबल की देखरेख में बुधवार को विशेष प्रार्थना की गई। इसमें परमेश्वर को धन्यवाद दिया और अपने जीवन में उनके प्रकाश को प्रतिबिंबित करने की शक्ति मांगी। इसके साथ परिवार, दोस्तों और दुनिया के लिए प्रार्थना की। इसमें शांति, क्षमा और जरूरतमंदों की मदद करने की इच्छा की। क्रिसमस प्रार्थना में यीशु के जन्म के उपहार के लिए परमेश्वर का धन्यवाद किया। दुनिया और अपने दिलों में शांति के राजकुमार (यीशु) से शांति की प्रार्थना की। यीशु के प्रेम को महसूस करना और उसे दूसरों के साथ साझा करने की शक्ति मांगी। नई शुरुआत और उद्धार की आशा में खुशी व्यक्त किया। सेंट मैरी कैथोलिक चर्च के पल्ली पुरोहित सुदीप और फादर कार्तिक एबल ने बताया कि दो दिवसीय विशेष प्रार्थना सभा में जिले से लोग पहुंचते हैं। वीरवार को सुबह साढ़े नौ से 11 बजे तक विशेष प्रार्थना की जाएगी, इसके बाद चर्च लोगों के दर्शनों के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन

सेंट मैरी कैथोलिक चर्च में सजी झांकी। संवाद

सेंट मैरी कैथोलिक चर्च में सजी झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed