फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pramod was murdered by strangulation and mouth

गला घोंटकर व मुंह दबाकर की गई थी प्रमोद की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Pramod was murdered by strangulation and mouth
समालखा। करनाल के गांव टीकरी निवासी प्रमोद की मौत नशे के कारण नहीं हुई थी बल्कि उसकी हत्या की गई थी। गला घोंटकर और मुंह दबाकर हत्या करने के बाद उनका शव गांव जौरासी के पास फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

अब समालखा थाना पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नारायण डबास ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट दे दी है। उन्होंने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में कहा है कि प्रमोद की हत्या की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को मिला था शव
करनाल के गांव टीकरी निवासी प्रमोद का शव जौरासी गांव के पास मिला था। शव मिट्टी में सना हुआ था। मुंह पर भी मिट्टी लगी हुई थी। प्रमोद के पिता महावीर ने पुलिस को बताया था कि प्रमोद शराब-सुल्फा जैसे नशे का आदी था। वह पेशे से ड्राइवर था। उन्हें शक है कि प्रमोद की मौत अधिक नशा करने के कारण हुई है। तीन जनवरी को प्रमोद समालखा के गांव अतोलापुर एक रिश्तेदारी में गया था। वीरवार की सुबह वहां से वापस करनाल के लिए चल दिया था लेकिन न वह घर पहुंचा और न ही उसका कोई फोन आया। शुक्रवार को उसका शव मिला। प्रमोद 14 व 17 वर्षीय दो बेटों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है : एसएचओ
पोस्टमार्टम में ड्राइवर की मौत का कारण दम घुटना मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
- नरेंद्र सिंह, एचएसओ समालखा पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed