{"_id":"68fa8fed849cc073590e382d","slug":"pradeeps-motorcycle-recovered-from-canal-search-for-his-body-continues-panipat-news-c-244-1-pnp1012-145942-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नहर से बरामद की प्रदीप की मोटर साइकिल, शव की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नहर से बरामद की प्रदीप की मोटर साइकिल, शव की तलाश जारी
Fri, 24 Oct 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
नहर से मृतक प्रदीप की मोटरसाइकिल पुलिस ने की बरामद। पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बुड़शाम गांव के प्रदीप की हत्या के मामले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने प्रदीप की मोटरसाइकिल भी सिवाह गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर के पास से बरामद कर लिया। हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया था। अब पुलिस ने प्रदीप के शव की तलाश शुरू कर दी है। नहर किनारे पड़ने वाले सभी थाना चौकी में शव के बारे में जानकारी की जा रही है।
थाना समालखा के बुड़शाम गांव निवासी प्रदीप 10 सितंबर को संदिग्ध हालत में लापता हो गया था। जिसके बाद से ही परिजन उनकी तलाश करने की मांग कर रहे थे। परिजनों ने दो युवकों पर शक जाहिर किया था। जिसके बाद एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने मंगलवार देर शाम को एक आरोपी श्रवण निवासी हड़ताड़ी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने गांव के ही अंकुश उर्फ बहादुर के साथ मिलकर प्रदीप की हत्या कर शव नहर में फेंकना स्वीकार किया। पुलिस ने श्रवण को बुधवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। वीरवार को पुलिस आरोपी को लेकर घटना स्थल सिवाह गांव के पास नहर किनारे पहुंची। जहां पर पहुंचकर आरोपी ने पुलिस को मोटरसाइकिल और शव फेंकने की बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। दोपहर बाद करीब एक बजे पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर से मृतक प्रदीप की मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया। पुलिस ने नहर से मोटरसाइकिल निकालकर अपने कब्जे में ले ली है।
बॉक्स
शव की तलाश में जुटी पुलिस
नहर से प्रदीप की मोटरसाइकिल बरामद करने के बाद अब पुलिस प्रदीप के शव की तलाश में जुट गई है। अभी तक पुलिस को प्रदीप का शव नहीं मिला। इसके लिए पुलिस ने पानीपत से लेकर दिल्ली तक नहर किनारे जितने भी थाने या पुलिस चौकी हैं उनसे संपर्क किया है। 10 सितंबर से अब तक नहर से मिले अज्ञात शवों की जांच की जा रही है। जिससे प्रदीप के शव की शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन
हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सिवाह गांव के पास नहर से प्रदीप की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। शव को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
-फूल कुमार, प्रभारी एएनसी।