फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   pradarsan

वैष्णो देवी के दर्शन को जा रहे युवक की हादसे में मौत वैष्णो देवी के दर्शन को जा रहे युवक की हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
pradarsan - फोटो : Panipat
जीटी रोड पर बाबरपुर के पास ऑटो पलटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक वैष्णो देवी माता के दर्शन करने के लिए जा रहे थे, जब वह बाबरपुर के पास जीटी रोड पर पहुंचे तो पीछे से एक ऑल्टो कार चालक ने ओवर टेक किया, इसी वजह ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।
विज्ञापन

सोनीपत के ज्ञान नगर निवासी विक्रम ने बताया कि उसका छोटा भाई अजय मुरथल इंडो माल्ट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। सोनीपत से शुक्रवार शाम साढे़ सात बजे छोटा भाई अजय और दोस्त मनीझा निवासी विजय नगर, सोनीपत के साथ वैष्णो माता के दर्शन करने के लिए घर से रवाना हुए थे। उन्हें पानीपत के टोल प्लाजा के पास दशमेश ढाबा के पास पहुंचना था, जहां पर वह पहले से ही उनका इंतजार कर रहा था। विक्रम ने बताया कि रात दस बजे उन्हें एक ऑटो आता दिखा, पीछे से एक ऑल्टो कार चालक ने ओवरटेक किया तो ऑटो पलट गया। उन्होंने पास जाकर देखा तो ऑटो में उसका भाई अजय व उसका दोस्त मनीझा था। दोनों की हालत गंभीर थी, स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो चालक समेत तीनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने अजय को मृत घोषित कर दिया और मनीझा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रोहतक रेफर कर दिया। वहीं ऑटो चालक को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

दोस्तों के साथ हर साल वैष्णो देवी के दर्शन करने जाता था अजय
विक्रम ने बताया कि वह चार भाई है, जिनमें सबसे बड़ा वह, उससे छोटा अजय, फिर सोनू और सबसे छोटा अमित है। पिछले पांच साल से अजय अपने पानीपत के 15 से 16 दोस्तों संग फरवरी और मार्च के बीच में वैष्णो देवी माता के दर्शन करने के लिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका प्लान पहले से ही तैयार हो चुका था। वह दशमेष ढाबे पर 14 दोस्तों के साथ वोल्वो बस में भाई अजय और मनीझा का इंतजार कर रहे थे। उनके सामने ही ऑटो आया और पलटता दिखा,लेकिन वह कुछ नहीं कर पाए। आंखों के सामने अपने भाई को खो दिया, इनता कहते ही बड़े भाई विक्रम की आंखें छलक उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed