{"_id":"628012b4c9f1c267bc4f68a5","slug":"power-failure-on-58-feeders-villagers-remain-upset-panipat-news-knl1082144169","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 फीडरों पर बिजली गुल, ग्रामीणों को टेंशन रही फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58 फीडरों पर बिजली गुल, ग्रामीणों को टेंशन रही फुल
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम की ओर से मरम्मत एवं अन्य कार्यों के कारण शनिवार को एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति आठ घंटे तक बाधित रही। इस दौरान लाइनों को कसने, कंडक्टर की क्षमता बढ़ाने, एनएचएआई के कार्य के कारण लाइन शिफ्टिंग और बसबार बदलने का काम किया गया। विद्युत लोड बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में फॉल्ट का खतरा बना हुआ है, जिसकी वजह से रखरखाव का कार्य जरूरी हो गया था। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को बिजली की समस्या तो झेलनी ही पड़ी, जल संकट का भी सामना करना पड़ा।
फीडर 11 केवी भदिया वेयरहाउस, नूरपुर एपी, जलमाना एपी, हनुमान मंदिर एपी, 33 केवीए बापौली और 11 केवी साईंराम में सुबह आठ से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। फीडर 11 केवी जलालपुर आरडीएस, जंबा आरडीएस, सचदेवा इंडस्ट्रियल, जिंदल इंडस्ट्रियल, हैचरी इंडस्ट्रियल, सैनी मंदिर, रिशपुर, रामरा एपी, जलालपुर एपी, गोशाला एपी, जमाना एपी, 11 केवी जलमाना एपी, नूरपुर एपी, छाजपुर एपी, पत्थरगढ़ एपी, अतौल्लापुर एपी, एडीएमएचआई आरडीपी पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बंद रही। फीडर 11 केवी सिंबला एपी, 11 केवी पसीना एपी में सुबह नौ से शाम चार बजे तक और फीडर 11 केवी कटारिया फ्लोरिंग, रामकृष्ण, बापौली आरडीएस, गोला आरडीस, सिंबला आरडीएस, बापौली-1 एवं 2 एपी, गोला एपी, संजोली एपी, भालौर एपी, मिर्जापुर एपी में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति ठप रही। सब स्टेशन 33 केवी जलालपुर से जुड़े फीडर 11 केवी जलालपुर आरडीएस, जंबा आरडीएस, सचदेवा इंडस्ट्रियल, जिंदल इंडस्ट्रियल, हैचरी इंडस्ट्रियल, सैनी मंदिर, रिशपुर, रामरा एपी, जलालपुर एपी, गोशाला एपी, जमाना एपी पर दोपहर दो से शाम चार बजे तक बिजली नहीं आई। फीडर 11 केवी विजय हैचरी, 11 केवी नौल्था आरडीएस एवं नौल्था एपी में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति ठप रही। इसी तरह फीडर 11 केवी धर्मगढ़ डीएस, थिराना डीएस, धर्मगढ़-1 एवं 2 एपी और शेरा-2 एपी पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।