फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Postmortem of pregnant dead body, health department engaged in investigation

Panipat News: प्रसूता के शव का पोस्टमार्टम, स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Postmortem of pregnant dead body, health department engaged in investigation
पानीपत। पानीपत। सिविल अस्पताल के प्रसूति वार्ड में डॉक्टरों व स्टाफ की लापरवाही से हुई प्रसूता और गर्भ में बच्चे की मौत के मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। इधर स्वास्थ्य विभाग परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच में लगा है।
विज्ञापन

राजपूत कॉलोनी निवासी मीनाक्षी ने बताया कि उसकी जेठानी रितिका (32) तीन बच्चों की मां थी। रितिका अब नौ माह की गर्भवती थी। वे रितिका को शुक्रवार शाम चार बजे एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लेकर आए थे। यहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद बच्चे के पेट में कई दिन से मृत होने की जानकारी दी। उन्होंने रितिका की हालत देख डॉक्टरों से जल्दी सर्जरी कर बच्चे को निकालने को कहा। मगर, डॉक्टर ने उनकी बात पर गौर नहीं किया। रितिका दर्द से कराह रही थी। स्टाफ ने उसको बेड तक नहीं दिया। रितिका फर्श पर पड़ी तड़प रही थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे रितिका को अत्यधिक रक्तस्राव हो गया। वह बार बार स्टाफ नर्सों के आगे हाथ जोड़ते रहे। उनको हर बार प्रसूति वार्ड से निकाल दिया गया। इसके बाद रितिका बेसुध हो गई। उसे तब अंदर ले जाया गया। उन्हें कुछ देर बाद बताया गया कि रितिका की मौत हो गई है। परिजनों ने देर रात तक हंगामा किया और जिम्मेदार डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।
- महिपाल सिंह, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed