{"_id":"68e6b3450998e5f48504a457","slug":"postal-inspector-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-on-the-highway-panipat-news-c-18-1-knl1006-754891-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से डाक निरीक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से डाक निरीक्षक की मौत
Thu, 09 Oct 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पानीपत खटीमा हाईवे पर बाबरी थानाक्षेत्र में बुटराड़ा उपरिगामी पुल के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से पानीपत निवासी बाइक सवार डाक निरीक्षक हरिकृष्ण (40) की मौत हो गई। वे मुजफ्फरनगर में डाक विभाग में कार्यरत थे। मृतक के पिता की तरफ से बाबरी थाने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
हरियाणा के पानीपत के अंशल सुशांत सिटी निवासी हरिकृष्ण पिछले करीब सवा साल से मुजफ्फरनगर में डाक विभाग में वेस्ट डिवीजन में डाक निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार शाम को ड्यूटी खत्म कर बाइक द्वारा मुजफ्फरनगर से पानीपत घर लौट रहे थे। जब वे रात में लालूखेड़ी से आगे बाबरी थानाक्षेत्र में बुटराड़ा उपरिगामी पुल से पहले पहुंचे तो किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। राहगीर उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बाबरी थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच की। मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी। देर रात में परिजन शामली पहुंचे और शव की पहचान की। मृतक के पिता जयपाल सिंह की तरफ से बाबरी थाने पर दी गई तहरीर पर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मृतक के आठ साल का पुत्र व चार साल की पुत्री है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को पानीपत ले गए। डाक निरीक्षक की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।