{"_id":"63151121061e615d1d3d9157","slug":"post-mortem-took-place-between-videography-three-injury-marks-found-panipat-news-knl1200858154","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो ग्राफी में हुआ पोस्टमार्टम, मिले तीन चोट के निशान, आज एसएचओ के साथ करेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो ग्राफी में हुआ पोस्टमार्टम, मिले तीन चोट के निशान, आज एसएचओ के साथ करेंगे बैठक
विज्ञापन
पानीपत। मतलौडा थाने के पास मिले राजू के शव के मामले में परिजन हत्या की आशंका पर अडे़ हैं। रविवार को परिजनों ने दोबारा दो डॉक्टरों के बोर्ड से वीडियोग्राफी में शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें चोट के तीन निशान सामने आए। एक कंधे से नीचे और दूसरा घुटने के ऊपर पर है। डॉक्टर के अनुसार यह मामूली चोटे हैं, जिनसे किसी की जान नहीं जा सकती, लेकिन गहराई से जांच के लिए विसरा मधुबन लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद शेष कारणों का पता चल पाएगा।
दूसरी तरफ नारा गांव निवासी राजू के ममेरे भाई कृष्ण ने सवाल उठाया कि शनिवार को हुए पहले पोस्टमार्टम में यह चोट के निशान क्यों नहीं दिखे। आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों के साथ मिलीभगत कर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया और आनन-फानन अंतिम संस्कार कराने जा रहे थे। उन्होंने कान से खून निकला देखा तो हत्या की आशंका हुई। जिसके बाद वह शव को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे और डीएसपी से मिलकर दोबारा बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। वहीं राजू के ताऊ के बेटे चेन सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने राजू के बडे़ भाई, भाभी और जगदीश की शिकायत पर उठाकर ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट की गई। वह पुलिस से थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कराने की मांग कर रहे हैं। पुलिस निर्दोष है तो वह फुटेज क्यों नहीं दिखा रही। उनका कहना है कि राजू की हत्या हुई है, पुलिस निष्पक्ष जांच करे।
ममेरे भाई कृष्ण ने बताया कि उन्होंने रविवार शाम राजू के शव का अंतिम संस्कार किया। वहीं मतलौडा थाना प्रभारी सुनील ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह मामले की निष्पक्ष जांच कर रहे हैं। उन्हें कोई संदेह है तो उसे बैठकर दूर कर सकते हैं। इसलिए वह सोमवार को सुबह थाना प्रभारी के साथ बैठक करेंगे और थाने की फुटेज चेक करेंगे। ममेरे भाई कृष्ण और अन्य ग्रामीणों ने राजू के बडे़ भाई जयभगवान, उसकी पत्नी और गांव के ही रहने वाले युवक जगदीश पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं।