फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Possession of plots received after 17 years in Narayana village

Panipat News: नारायणा गांव में 17 वर्ष बाद मिला प्लाॅटों का कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 03:33 AM IST
विज्ञापन
Possession of plots received after 17 years in Narayana village
नारायणा गांव में प्लाॅट का कब्जा लेते ग्रामीण। संवाद
समालखा। नारायणा गांव के करीब 417 अनुसूचित जाति, बीपीएल व अन्य वर्गों के परिवारों को 17 वर्ष बाद आखिरकार महात्मा गांधी ग्रामीण आवास बस्ती योजना के तहत मिले प्लाॅटों का कब्जा मिल गया। भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ नीतिन यादव की निगरानी में पात्र परिवारों को कब्जा दिलाया गया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी आवास बस्ती योजना के तहत गांव नारायणा में वर्ष 2008 में 417 परिवारों को 100-100 गज के प्लाॅट आवंटित किए थे। इनकी रजिस्ट्रियां भी हो गई थीं। इसमें एससी के 280 व शेष अन्य वर्गों के परिवार थे। इस पर लगातार विवाद चलता रहा लेकिन परिवारों को कब्जा नहीं मिल सका। उक्त पात्र परिवार इसको लेकर छोटे से बड़े अधिकारियों तक गुहार लगा चुके थे।
विज्ञापन

ग्रामीण सोमबीर, राजेंद्र, सुनील, ओमप्रकाश, संजय व राजेश ने बताया कि करीब 20 दिन पहले प्रशासन कब्जा दिलाने के लिए पहुंचा था। गोशाला का कब्जा होने के कारण उन्हें प्लाॅट नहीं मिल सके और प्रशासन को बैरंग लौटना पड़ा। वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ नीतिन यादव के नेतृत्व में एसईपीओ विजय वर्मा, विजय पटवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर निशानदेही करवाते हुए पात्र परिवारों को प्लाॅटों पर कब्जा दिलाया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि विनोद शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed