फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Portal remained slow, five registries could be completed in a day

Panipat News: पोर्टल सुस्त पड़ा, दिन में हो पाईं पांच रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Portal remained slow, five registries could be completed in a day
पानीपत। पेपरलेस रजिस्ट्री पोर्टल शुक्रवार को स्लो रहा। ऐसे में पूरा दिन में पांच रजिस्ट्री हो सकी। जबकि वीरवार को आठ रजिस्ट्री की गई थी। लोग देर रात तक रजिस्ट्री के लिए तहसील में डटे रहे। वहीं 10 आवेदन नई रजिस्ट्री के लिए मिले हैं।
विज्ञापन

पेपरलेस रजिस्ट्री एक नवंबर को शुरू की थी। इसमें नया सॉफ्टवेयर तैयार किया था। शुरुआती दिनों में सॉफ्टवेयर में कई कमी सामने आई थी। इनका सुधार किया गया। इसके अलावा किसी कॉलम में कमी मिलने पर तहसीलदार को रिमार्क्स लिखने की पावर दी गई थी। इसके बाद वीरवार को रजिस्ट्री के कार्य में तेजी आई थी।
विज्ञापन

वीरवार को इन 14 दिनों में सबसे अधिक आठ रजिस्ट्री की गई थी। शुक्रवार को सुबह ही लोग तहसील में रजिस्ट्री कराने के लिए पहुंचे। तहसील में अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों की भीड़ भी अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

साॅफ्टवेयर सुबह ही स्लो पड़ गया। वहीं पिछली कमियों में सुधार किया गया। ऐसे में दोपहर तक रजिस्ट्री इक्का-दुक्का ही रजिस्ट्री हो पाई। सॉफ्टवेयर में शाम के समय काम तेज हुआ। इसके बाद देर शाम तक रजिस्ट्री का काम चलता रहा।

ऑनलाइन रजिस्ट्री में बच रहा समय व श्रम : ऑनलाइन रजिस्ट्री में लोगों का समय और श्रम दोनों बच रहा है। मॉडल टाउन के अजय ने बताया कि उन्होंने दो महीने पहले रजिस्ट्री कराई थी। इसके कागज लेकर कई दिन तक बाबुओं के चक्कर लगाता रहा था। उन्होंने अब अपने प्लॉट के कागज ऑनलाइन अपलोड कराए। उनकाे रजिस्ट्री के लिए अप्वाइंटमेंट मिली। इसी के आधार पर शुक्रवार को रजिस्ट्री कराई। नीलम ने बताया कि उनको अपने प्लाट की रजिस्ट्री करानी है। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट की जानकारी ली है। वे रजिस्ट्री के लिए सोमवार को आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed