फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   portal created problem in admission

पोर्टल बंद-सर्वन डाउन होने से दाखिले नहीं, इनसो ने जताया विरोध

Fri, 05 Jul 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
portal created problem in admission
पानीपत। इनसो के छात्र प्रदर्शन करते हुए । - फोटो : panipat
जजपा की छात्र इकाई इनसो ने वीरवार को कालेज के छात्र-छात्राओं को दाखिले लेने में आ रही समस्या पर विभाग को जगाने के लिए शिक्षा मंत्री के पुतले को ग्लूकोज चढ़ाया। पानीपत बस स्टैंड के सामने पुल के नीचे इनसो जिला चेयरमैन राजेंद्र जैलदार और इनसो प्रदेश प्रवक्ता बलराज देशवाल के नेतृत्व में छात्र इकट्ठा हुए और विरोध जताया।
विज्ञापन

छात्रों ने आरोप लगाया कि शिक्षामंत्री को छात्र-छात्राओं के भविष्य से कोई लेना देना नहीं है। वह विदेश यात्रा कर रहे हैं। कालेजों में छात्रों दाखिला नहीं मिल पा रहा है, पोर्टल बंद है और सर्वर डाउन होने की वजह से छात्र परेशान हैं। पानीपत के सभी 14 एडेड और राजकीय कालेजों में दाखिला प्रणाली पूरी तरह से फेल नजर आ रही है। छात्रों ने कहा कि शिक्षा मंत्री छात्रों की समस्या पर ध्यान दें, इसलिए उनके पुतले को ग्लूकोज चढ़ाकर इलाज किया गया है। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, दीपक मान, अनुज कुमार, प्रवेश पांचाल, दीपक खर्ब, ओमबीर, जतीन मलिक व अकुंश जागलान आदि छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed