फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Polling station information and voter list will be online through Garuda App

गरूड़ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन होगी मतदान केंद्र की जानकारी और वोटर लिस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Polling station information and voter list will be online through Garuda App
पानीपत। गरुड़ ऐप में मतदान केंद्रों और वोटर लिस्ट की जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने ऐप में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, सुधार एवं अन्य आवेदनों को अपडेट करने का आदेश बीएलओ को दिया है। इसके साथ ही बीएलओ को बाकी काम पूरा करने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने बताया कि वोटरों की समस्या को दूर करने एवं उनके आवेदन को ऑन द स्पॉट ऑनलाइन गरुण ऐप से किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों (एईआरओ) को आदेश दिए गए हैं। जिसके तहत सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने मोबाइल पर ऐप डाउनलोड कर लें। अपने मतदान केंद्र से संबंधित ऐप में मांगी जा रही हर जानकारी को अपडेट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed