फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Political, Congress, Kiran, Panipat

जाट आरक्षण आंदोलन में हुए नुकसान की भाजपा जिम्मेदार : किरण चौधरी

Mon, 28 Mar 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत।
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत। Updated Mon, 28 Mar 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Political, Congress, Kiran, Panipat
पानीपत - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि प्रदेश में आरक्षण की मांग दौरान आगजनी और लूटपाट के लिए प्रदेश की बीजेपी सरकार जिम्मेदार है। सरकार द्वारा पहले जाटों की मांगों को अनदेखा करना व फिर रोहतक में पुलिस पर विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज करने से पूरा माहौल बिगड़ा। सरकार को इसकी न्यायिक जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने ये बात रविवार को सरकारी विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में कही। वे भिवानी से चंडीगढ़ जाते वक्त कुछ देर सरकारी विश्राम गृह में रुकी थी। उनका यहां पहुंचने पर कांग्रेसी नेताओं ने स्वागत किया। किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा सांसद राजकुमार सैनी लंबे समय से जाट विरोधी बयानबाजी दे रहे थे। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा एक बार भी उनको नहीं टोका गया। उनके उल्टे सीधे बयानों से जाट खफा हो गए।
विज्ञापन


उनका सरकार की अनदेखी के प्रति भी रोष था। भाजपा ने जाटों की मांग पर सांसद राजकुमार सैनी पर मुकदमा दर्ज करना तो दूर उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तक नहीं की। कांग्रेस ने अपने नेता का नाम आते ही तुरंत नोटिस दे दिया था। सरकार पूरे मामले की न्यायिक जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने विधानसभा में आरक्षण के लिए विधेयक पास करने बारे में कहा कि अगर विधेयक जनहित में होगा तो उसका समर्थन किया जाएगा, नहीं तो कांग्रेस उसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा वादाखिलाफी सरकार है। सरकार को भी चुनाव के वक्त किए वायदे पूरा करना मुश्किल हो गए हैं। ऐसे में प्रदेश के लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हर दूसरे माह नया मुद्दा बनाकर खड़ा कर देते हैं। बीजेपी सरकार प्रदेश में आने से प्रदेश में कर्जा बड़ा है, जबकि कांग्रेस की सरकार सब चीजों को देखकर बजट घोषित करती थी। प्रदेश के बजट में किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब में एसवाईएल को पाटना भाजपा की असफलता को दर्शाता है। आज प्रदेश व कांग्रेस में भाजपा सरकार के साथ पंजाब में भाजपा गठबंधन की सरकार है। ऐसे में हरियाणा के हिस्से का पानी एक ही झटके में मिल जाना चाहिए। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पूरे मामले में एक शब्द तक नहीं बोल पा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह बिल्लू, प्रदेश सचिव सुनील बिंझौल, बलवान शेरा, सरोज सांगवान व कर्ण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed