फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Policemen also accused of showing Rs 500-500 notes and scuffle

Panipat News: पुलिसकर्मियों ने 500-500 के नोट भी दिखाने और हाथापाई के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Policemen also accused of showing Rs 500-500 notes and scuffle
सनौली। फैक्ट्री मालिक से पैसे लेने की एवज में फंसे नंदराम शर्मा ने सनौली थाना पुलिस के दो कर्मचारियों पर घर में जबरन घुसने और हाथापाई करने के आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पुलिसकर्मी उसको 500-500 के नोट भी दिखा रहे थे। उन्होंने इसकी शिकायत उपायुक्त व थाना सनौली पुलिस को दी है। वहीं थाना प्रभारी आरोपों को निराधार बताया है और पुलिसकर्मियों के उक्त व्यक्ति की लाइसेंसी हथियार की जांच करने की सफाई दी है।
विज्ञापन

नंदराम शर्मा ने शिकायत में आरोप लगाया कि शनिवार रात को करीब 10 बजे सनौली थाना पुलिस के कुछ पुलिसकर्मी नोटिस देने के नाम पर उसके गांव नंगला पार स्थित घर में जबरन घुस गए। उन्होंने फैक्टरियों की सभी शिकायत वापस लेने को लेकर शपथ पत्र देने और उसके बदले में रुपये देने को कहा गया है। नंद राम शर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने 500-500 के नोट भी दिखाए और हाथापाई की। आरोप है कि सनौली खुर्द थाना पुलिस के कुछ कर्मचारी फैक्ट्री मालिकों से मिलकर उसको किसी केस में फंसाना चाहते हैं।
विज्ञापन

यह है मामला
सीआईए टू पुलिस की टीम ने पांच सितंबर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गांव नंगला पार निवासी नंदराम शर्मा को फैक्टरी मालिक रोहित बंसल से शिकायत वापस लेने की एवज में 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। रोहित बंसल का आरोप है कि नंदराम शर्मा बापौली व सनौली खंड की फैक्टरियों की प्रदूषण आदि को लेकर शिकायत करता है। वह शिकायत वापस लेने की एवज में रुपयों की मांग करता है। उससे शिकायत वापस लेने की एवज में एक लाख रुपये की मांग की है। वह चार सितंबर को 50 हजार रुपये ले गया है और पांच सितंबर को बाकी 50 हजार रुपये लेने आएगा। उसको पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। वह अब जमानत पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नंदराम शर्मा के आरोप बेबुनियाद हैं। उसके पास बरामद लाइसेंसी पिस्तौल की जांच चल रही है। उसी का जवाब देने को लेकर पुलिसकर्मी नंद राम शर्मा को नोटिस देने गए थे।
सुनील कुमार, प्रभारी, थाना पुलिस सनौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed