फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Policeman accused of assaulting a motorcyclist arrested

Panipat News: मोटरसाइकिल सवार के साथ मारपीट करने का आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Policeman accused of assaulting a motorcyclist arrested
पानीपत। जीटी रोड पर पर्ल ढाबा के पास मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोपी डायल 112 पर तैनात ईएचसी यशपाल के खिलाफ सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से डंडा बरामद कर लिया है। उपायुक्त ने भी आरोपी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और सस्पेंड करने के लिए पुलिस अधीक्षक से अनुशंसा की है।
विज्ञापन

समालखा के करहंस गांव निवासी धर्मबीर ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि वह मंगलवार रात को नौकरी से घर लौट रहा था। वह जीटी रोड पर पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाने के बाद घर जाने लगा तो पर्ल ढाबा के पास खड़ी डायल 112 पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने उसे रुकवाया और उसके बैग की तलाशी लेने लगे। उसने पुलिस को अपने पेशे के बारे में बताया तो पुलिसकर्मी ईएचसी यशपाल ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने पुलिस बुलाने के लिए फोन निकाला तो डंडा मारकर फोन तोड़ दिया। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वह किसी तरह नागरिक अस्पताल पहुंचा और इलाज कराया। उसने अगले दिन पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने दो दिन बाद वीरवार देर रात मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में शुक्रवार को उन्होंने उपायुक्त से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। जिस पर उपायुक्त ने एसपी से पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने की अनुशंसा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed