फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police recovered 90 bullets from the murdered father

Panipat News: पुलिस ने हत्यारोपी पिता से 90 गोली की बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Police recovered 90 bullets from the murdered father
समालखा। पट्टीकल्याणा गांव में अपनी बेटी की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी प्रापर्टी डीलर पिता अनिल से 90 गोली बरामद किए हैं। इसके साथ मौके से छह गोलियों के खोल बरामद किए। पुलिस अब शनिवार को अनिल को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी अनिल को शुक्रवार को गांव में लेकर गई। यहां उसने रिवाल्वर की 90 गोली पुलिस को बरामद कराई। पुलिस ने गोली को जांच के लिए भेज दिया है। इसके साथ आरोपी से इस मामले में परिवार के अन्य लोगों के हाथ होने के बारे में भी पूछताछ की। उसने अकेले ने हत्या करने के आरोप कबूल किए हैं।
विज्ञापन

विदित है कि पुलिस के मुताबिक भावना दसवीं के बाद पढ़ाई नहीं करना चाहती थी, लेकिन आरोपी पिता अनिल उस पर पढ़ाई का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे गुस्से में आकर अनिल ने अपनी बेटी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। वह खुद को भी गोली मारना चाहता था लेकिन उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर की गोलियां खत्म हो गई। सिर में गोली लगने की वजह से भावना ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :

पुलिस ने आरोपी अनिल से रिवाल्वर की 90 गोली बरामद की हैं। आरोपी को दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
फूल कुमार, प्रभारी, थाना पुलिस समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed