फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police raided the hotel after getting information about a girl student being there

Panipat News: होटल में छात्रा होने की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Police raided the hotel after getting information about a girl student being there
- पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, नहीं मिली छात्रा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर थाना क्षेत्र में लालबत्ती के पास नाबालिग छात्रा को कमरा देने की शिकायत पर पुलिस ने एक होटल में दबिश दी। शहर थाना पुलिस ने पूरे होटल में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस का दावा है कि होटल में कोई अनियमितता नहीं मिली। उधर, होटल के मालिक का कहना है कि उनका पड़ोसियों के साथ विवाद चल रहा है। जिस कारण वह उनकी शिकायत करते रहते हैं।
मामला शहर थाना क्षेत्र के लालबत्ती के पास एक होटल का है। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि होटल में स्कूल की नाबालिग छात्रा एक युवक के साथ गई थी। छात्रा स्कूल ड्रेस में होने की बात कही गई। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ होटल पर पहुंचे और छापामारा। इस दौरान होटल का रिकॉर्ड व कमरों की जांच की गई। जहां पर कुछ युवक और युवतियां मिलीं। लेकिन सभी ने अपनी आईडी देकर होटल में कमरा बुक कराया था। जिस कारण पुलिस ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया। उधर, होटल के मालिक का कहना है कि उनका पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। जिस कारण वह लगातार उनकी शिकायत देते रहते हैं।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सूचना पर होटल में दबिश दी गई थी। जहां पर कुछ युवक और युवतियां मिली थी लेकिन, सभी बालिग थी और आईडी के साथ होटल में कमरा लिया था। नाबालिग और स्कूल की छात्रा होटल में नहीं मिली। सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed